Select Date:

टीवी के दर्शकों को बड़ा झटका, 7 अप्रैल से बंद हो रहा है 'ससुराल स‍िमर का 2' सीरियल

Updated on 30-03-2023 07:56 PM
टीवी के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। पॉपुलर टीवी शो 'ससुराल सिमर का 2' बंद होने वाला है। हमारे सहयोगी 'ईटाइम्‍स' के मुताबिक, राध‍िका मुथुकुमार, तान्‍या शर्मा, अविनाश मुखर्जी और करण शर्मा के इस शो को मेकर्स ने बंद करने का फैसला किया है। यह शो अब 7 अप्रैल से टीवी पर टेलीकास्‍ट नहीं होगा। पहले सीजन की सफलता के बाद 26 अप्रैल 2021 को 'ससुराल सिमर का 2' लॉन्‍च हुआ था। अब तक इस सीरियल के 619 एपिसोड टेलीकास्‍ट हो चुके हैं। जाहिर तौर पर स‍िमर, आरव, रीमा और विवान के किरादारों के फैंस के लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर है।

शो से जुड़े सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, 'हां, ससुराल सिमर का-2 खत्म हो रहा है। हम क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं और 4 अप्रैल को शूटिंग पूरी कर लेंगे। यह एक शानदार यात्रा रही है। हम एक ऐसे समय में हैं, जहां नए शोज तीन महीने से भी कम समय में शो बंद हो रहे हैं। हमें खुशी है कि हमने दो साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। हमने शो में अलग-अलग एलिमेंट को पेश करने की कोशिश की।'

'अंत में सबकुछ नंबर गेम पर आ जाता है'

इसके आगे कहा गया है, 'हाल ही हमने कहानी में सुपरनैचुरल एलिमेंट भी जोड़ा और मेल लीड (अविनाश) को नाग के रूप में ट्रांसफॉर्म किया। हालांकि, हमें लगा कि कहानी अपनी दिशा में आगे बढ़ चुकी है और अब अलविदा कहने का समय आ गया है, कयोंकि अंत में, सब कुछ नंबर गेम पर आ जाता है।'

अविनाश मुखर्जी ने 'नाग' बनने पर कही थी ये बात

'बॉम्बे टाइम्स' के साथ अपनी पिछली बातचीत में शो के लीड एक्‍टर अविनाश मुखर्जी ने कहा था कि वह अपने नए अवतार के लिए बहुत एक्‍साइटेड हैं, जिसमें वह नाग बन गए थे। उन्होंने कहा था, 'यह दर्शकों और मेरे दोनों के लिए रोमांचक और अच्छा है, क्योंकि हीरो नाग सांप बन जाएगा और नेगेटिव हो जाएगा। वह परिवार के लिए बुरा काम करेगा।'

टीवी पर 7 साल टेलीकास्‍ट हुआ था 'ससुराल सिमर का' का पहला सीजन

'ससुराल सिमर का' सीरियल का पहला सीजन 2011 में टेलीकास्‍ट हुआ था। करीब 7 साल तक हिट शो के रूप में सराहे जाने के बाद इसे 2018 में ऑफ एयर किया गया। पहले सीजन में दीपिका कक्‍कड़, कीर्ति गायकवाड़ केलकर, अव‍िका गौर, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम प्रमुख भूमिकाओं में थे। दूसरे सीजन को पहले सीजन की पॉपुलैर‍िटी का फायदा तो मिला, लेकिन यह दर्शकों के दिल में वो जगह नहीं बना पाई, जो पहले सीजन ने बनाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.