EPFO का बड़ा अपडेट! पीएफ खाते में इस दिन आएगा ब्याज का पैसा, देखें पूरी डिटेल
Updated on
26-06-2024 02:22 PM
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि के मेंबर्स काफी लंबे समय से अपने खाते में ब्याज के पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसे मेंबर्स की लिस्ट में शामिल हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। ईपीएफओ की ओर से इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है। पीएफओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने की ओर से फरवरी में वित्त वर्ष 24 के लिए 8.25 फीसदी की ब्याज दर को मंजूरी दी गई थी। हालांकि इसपर अभी वित्त मंत्रालय द्वारा औपचारिक अधिसूचना का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में लोकसभा चुनाव के चलते इसमें देर हुई है। अब जुलाई तक इस काम को पूरा किए जाने की संभावना है। पीएफ खाताधारकों के खाते में जुलाई के महीने तक ब्याज के पैसे भेजे जा सकते हैं। आपके खाते में ब्याज का पैसा आया है या नहीं इसे आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। आप कई तरीकों से अपने खाते में जमा पैसों और ब्याज की जानकारी कर सकते हैं। आईए आपको बताते हैं।
पैसा आया या नहीं ऐसे करें पता
आपके ईपीएफ ब्याज का पैसा आया या नहीं इसे आप अपनी पासबुक से पता कर सकते हैं। आप रोज अपनी पासबुक चेक करेंगे तो आपको इसका पता लग जाएगा। आप अपनी पासबुक को एसएमएस, मिस्ड कॉल और ईपीएफओ के पोर्टल के जरिए चेक कर सकते हैं। आपको कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। अगर आपका मोबाइल नंबर ईपीएफ अकाउंट के साथ रजिर्स्ड है तो आप मिस्ड कॉल सेवा का फायदा उठा सकते हैं। मिस्ड कॉल से अपना बैलेंस चेक करने के लिए आपको 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। इसके बाद आपको एसएमएस के जरिए अपना बैलेंस पता चल जाएगा।
ऐसे चेक करें अपना बैलेंस
आप एसएमएस के जरिए भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको EPFOHO UAN ENG (या ENG की जगह जिस भी भाषा में आपको मैसेज चाहिए, उसका कोड लिखें) 7738299899 नंबर पर SMS करना होगा। इसके लिए आपके सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स यूएएन से लिंक होने चाहिए। ऐसा होने पर ही आप इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। आप ईपीएफओ पोर्टल के जरिए भी अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपका यूएएन एक्टिवेटेड होना चाहिए।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…