ओवल टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI में बड़ा अपडेट, इस स्टार खिलाड़ी को फिर मौका नहीं
Updated on
31-07-2025 02:48 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टीम इंडिया इस निर्णायक मुकाबले में कुछ जरूरी बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। यह बदलाव टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को लेकर माना जा रहा है, जिसके कारण प्लेइंग इलेवन में करुण नायर की वापसी हो सकती है। ऐसे में अगर करुण नायर टीम में आते हैं तो फिर शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिन्हें मैनचेस्टर टेस्ट मैच में मौका मिला था।
रिपोर्ट के मुताबिक अंतिम टेस्ट में साई सुदर्शन भी खेलेंगे और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अहम बदलाव के संकेत मिले हैं। आखिरी टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वहीं अंशुल कंबोज का भी बाहर बैठना तय है। ऐसे में अंशुल की जगह टीम में आकाश दीप सिंह की वापसी होगी। आकाश दीप चोटिल होने की वजह से चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा बुमराह की जगह टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की वापस होनी तय है।
पंत की जगह आएंगे ध्रुव जुरेल वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय है। पंत को मैनचेस्टर टेस्ट मैच की पहली पारी में चोट लगी थी। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में जुरेल उनकी जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जुरेल ने पंत की जगह चौथे टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग भी की थी।
कुलदीप यादव को फिर मौका नहीं इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए जीत हासिल करना जरूरी है। अगर टीम इंडिया मैच नहीं जीतती है तो उसे सीरीज गंवाना पड़ जाएगा। शायद ये भी एक वजह हो सकती है कि टीम इंडिया अपने बैटिंग यूनिट को मजबूत करने के लिए करुण नायर को मौका देकर कुलदीप को दरकिनार कर रही है। कुलदीप इस दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है और शायद अंतिम मैत में भी उन्हें मौका नहीं मिले।टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI-
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…