अर्चना को मारने दौड़े एमसी स्टैन, बेकाबू हालात देख बिग बॉस ने लिया यह फैसला
Updated on
04-01-2023 04:26 PM
'बिग बॉस 16' में वैसे तो हर रोज की कोई न कोई बड़ा झगड़ा या बवाल देखने को मिलता रहा है, लेकिन 3 जनवरी के एपिसोड में बखेड़ा खड़ा हो गया। अर्चना गौतम और एमसी स्टेन के बीच गंदी लड़ाई हो गई। बात इस हद तक बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के मां-बाप को लड़ाई में घसीट लाए। अर्चना और एमसी स्टैन के बीच झगड़ा घर में झाड़ू न लगाने को लेकर हुआ था, जोकि कैप्टेंसी टास्क के दौरान हद से ज्यादा बढ़ गया। नौबत यहां तक आ गई कि एमसी स्टैन ने खुद को न सिर्फ बाथरूम में बंद कर लिया बल्कि अर्चना गौतम को थप्पड़ मारने की भी प्लानिंग कर ली।
इसे 4 जनवरी को आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा, जिसका प्रोमो रिलीज किया गया है। Bigg Boss 16 के इस प्रोमो में दिखाया गया है कि स्टैन पहले खुद को बाथरूम में बंद कर लेते हैं। शिव ठाकरे उन्हें समझाने और बाहर निकालने की बहुत कोशिश करते हैं। Shiv Thakare, स्टैन से कहते हैं कि वह खुद के साथ कुछ ऐसा-वैसा नहीं करेंगे।
शिव ने समझाया तो साजिद ने स्टैन को उकसाया
बाद में MC Stan बिग बॉस की प्रॉपर्टी तोड़ने लगे थे और पूरे घर में हंगामा मचा देते हैं। एक तरफ जहां शिव, स्टैन को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश में लगे रहते हैं, वहीं दूसरी ओर Sajid Khan उन्हें उकसा देते हैं। स्टैन बिग बॉस के घर से जाने की रट लगाए रहते हैं तो इस पर साजिद कहते हैं कि जाकर एक झापड़ लगा दे, फिर तू आउट हो जाएगा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…