'बिग बॉस 18' के विनर करणवीर मेहरा को मिली फिल्म, 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे संग बड़े पर्दे पर आएंगे नजर
Updated on
27-05-2025 02:36 PM
सब्र का फल मीठा होता है... यह बात करणवीर मेहरा के लिए सच साबित हुई है। 'बिग बॉस 18' का विनर बनने के बाद से ही करण ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया था। लेकिन अब उनके हाथ एक बड़ा मौका आया है। उन्हें 'मैरी कॉम', 'सरबजीत' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर ओमंग कुमार की नई फिल्म के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म में वह 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में 'द डिप्लोमैट' फेम एक्ट्रेस सादिया खातीब भी होंगी।
ओमंग कुमार की पिछली फिल्म 2019 में 'पीएम नरेंद्र मोदी' थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने लीड रोल प्ले किया था। अब वह एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा लेकर आ रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी फिल्म के नाम और कहानी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बताया जाता है कि यह एक इमोशनल फिल्म होगी, जिसमें हाई ऑक्टेन एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। हर्षवर्धन राणे और सादिया लीड रोल में होंगे।
फैंस बोले- अच्छी चीजों में समय लगता है...
जाहिर है, इस खबर से करणवीर मेहरा के फैंस में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म को लेकर पोस्ट किया है, जिसके बाद भर-भर के रिएक्शन आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ओह माय गॉड! करणवीर को फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेताब हूं।' एक अन्य फैन ने लिखा है, 'अच्छी चीजों में समय लगता है... करणवीर के लिए बहुत खुशी हो रही है।'
करण ने 2005 में किया था एक्टिंग डेब्यू
करणवीर मेहरा दो दशक से टीवी और फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने 2005 में 'रीमिक्स' सीरियल से टीवी पर डेब्यू किया था। जबकि 'पवित्र रिश्ता', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'जिद्दी दिल माने ना' जैसे शोज ने उन्हें पॉपुलर बनाया। वह 'बिग बॉस 18' के साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी 14' के भी विनर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…