'चिकनी चमेली' के कारण कानूनी पचड़े में फंसा 'बिग बॉस 19'
Updated on
26-09-2025 03:11 PM
सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 19', जो अपने झगड़ों, ड्रामा और विवादों के लिए मशहूर है, अब कानूनी मुसीबत में आ गया है क्योंकि मेकर्स ने कथित तौर पर दो गानों- कटरीना कैफ की 'चिकनी चमेली' और इमरान खान की 'धत्त तेरी की' का इजाजत के बिना इस्तेमाल किया है।
मिड-डे इंडिया के अनुसार, फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (पीपीएल) ने बिग बॉस 19 के मेकर्स को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि बिग बॉस 19 ने शो के एपिसोड 11 में अग्निपथ से 'चिकनी चमेली' और 'गोरी तेरे प्यार में' से 'धत्त तेरी की' गाने का इस्तेमाल किया है, लेकिन बिना अनुमति के।
'बिग बॉस 19' कानूनी पचड़े में
इन गानों का इस्तेमाल 3 सितंबर को प्रसारित हुए एपिसोड 11 में किया गया था। पीपीएल इंडिया ने रियलिटी शो का सपोर्ट करने वाली एंडेमोल शाइन इंडिया पर 'अनिवार्य सार्वजनिक प्रदर्शन लाइसेंस' हासिल किए बिना इन साउंड रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 19 सितंबर को जारी यह नोटिस वकील हितेन अजय वासन द्वारा दिया गया और इसमें प्रोडक्शन हाउस के निदेशकों - थॉमस गौसेट, निकोलस चजारैन और दीपक धर को जिम्मेदार बताया गया है।
4 करोड़ का भरना होगा हर्जाना
संगठन ने शो के मेकर्स से ₹2 करोड़ का हर्जाना और आवश्यक लाइसेंस शुल्क अदा करने को कहा है। साथ ही, बिना अनुमति के इसकी ट्यून रिकॉर्डिंग का उपयोग न करने का नोटिस भी जारी किया है। एंडेमोल शाइन इंडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…