'बिग बॉस 7' फेम एजाज खान आर्थर रोड जेल से रिहा, ड्रग्स मामले में दो साल से काट रहे थे सजा
Updated on
19-05-2023 10:51 PM
'बिग बॉस सीजन 7' फेम एजाज खान को ड्रग मामले में दो साल पहले गिरफ्तार किया गया था। इतने साल सलाखों के पीछे बिताने के बाद 19 मई को उन्हें रिहाई मिल गई। उन्हें आज शाम करीब 6:40 बजे आर्थर रोड जेल से रिहा किया जाएगा। एजाज की पत्नी ने एक बयान में कहा कि यह परिवार के लिए खुशी का पल है। आयशा खान कहती हैं, 'यह हमारे लिए खुशी का पल है और हम उन्हें अपने साथ घर पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते। इन सभी वर्षों में हमने उन्हें बहुत याद किया है।'
TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने Ajaz Khan की जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि मादक पदार्थों की तस्करी में वो लिप्त हैं, जिसमें वह गोलियां बेचते थे। और उन्हें ड्रग्स की आपूर्ति करके युवा लड़कों और लड़कियों का शोषण करते हुए भी पाया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अप्रैल में एजाज खान के घर पर छापा मारा था जहां से ड्रग्स जब्त किया गया। एनसीबी द्वारा जयपुर से आने के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।
इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी
एनसीबी के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, 'उसके घर की तलाशी के दौरान संयोग से 4.5 ग्राम अल्प्रोज़ोल की गोलियां बरामद हुईं, लेकिन उसे बटाटा गैंग से जुड़े होने के कारण गिरफ्तार किया गया है।' एजाज 'दीया और बाती हम', 'मिट्टी की बन्नो', 'करम अपना अपना' सहित कई टेलीविजन शो का हिस्सा रहे हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…