Select Date:

‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट साजिद खान का विवादों से रहा है पुराना नाता, 15 साल की उम्र में गए थे जेल

Updated on 23-11-2022 05:30 PM

नई दिल्ली 
निर्देशक साजिद खान का जन्म 23 नवंबर 1970 को मुंबई में हुआ था। साजिद एक निर्देशक होने के साथ ही साथ होस्ट, कॉमेडियन और एक्टर भी हैं। साजिद खान इन दिनों बिग बॉस में नजर आ रहे हैं, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं। बिग बॉस में साजिद खान के आने के बाद से काफी विवाद देखने को मिल रहा है। वहीं शो में भी वो काफी विवादों में रहते हैं, हालांकि ऐसा नहीं है कि साजिद पहली बार विवादों में हैं।  

बतौर डीजे भी किया काम…
साजिद खान, कामरान खान और मेनका खान के बेटे हैं। साजिद की पढ़ाई मुंबई से ही हुई है और कहा जाता है कि 16 की उम्र से उन्होंने बतौर डीजे काम करना शुरू कर दिया था। वहीं साजिद का करियर साल 1995 में टीवी शो मैं भी डिटेक्टिव के होस्ट से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने इक्के पे इक्का (1996) को होस्ट किया। वहीं टीवी शो  'कहने में क्या हर्ज है' में साजिद ने ट्रिपल रोल निभाया था, जिसके करीब 200 एपिसोड्स टेलीकास्ट हुए थे। ये सो 1997 से 2001 तक टेलीकास्ट हुआ था।

नच बलिए और IGT 2 को किया जज
साजिद ने स्टैंड अप शो साजिन नंबर वन में स्टैंड अप भी किया। 2008 में साजिद खान ने टॉक शो साजिद सुपरस्टार्स को होस्ट किया। साजिद खान, फराह खान के भाई हैं और कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। साजिद की फिल्मोग्राफी में हे बेबी, डरना जरूरी है, हाउसफुल सीरीज, हमशक्ल आदि शामिल हैं। वहीं साजिद खान, टीवी शोज भी होस्ट और जज कर चुके हैं। साजिद ने 'नच बलिए 5 और 6' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट 2' को भी जज किया है। बतौर एक्टर साजिद खान, झूठ बोले कौवा काटे, मैं हूं न, मुझसे शादी करोगी और हैप्पी न्यू ईयर में नजर आए हैं।

बचपन में गए थे जेल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद खान का बचपन गरीबी में बीता है और जब वो करीब 6 साल के थे, तब उनके पैरेंट्स अलग हो गए थे। वहीं जब साजिद करीब 14-15 की उम्र में थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। साजिद खान बचपन में जेल भी जा चुके हैं। हिंदी रश की एक रिपोर्ट के मुताबिक साजिद खान, एक बार फिल्म देखने के लिए जा रहे थे और रास्ते में उन्हें पुल की जगह सीधे रेलवे ट्रैक को दोस्त के साथ पार किया। ऐसे में हवलदार ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद एक रात उन्होंने जेल में काटी थी।

यौन शोषण के आरोपी
बता दें कि बीते कुछ वक्त से साजिद यौन शौषण के चलते काफी खबरों में रहे। फिल्म हाउसफुल 4 के दौरान, साजिद पर #MeToo के तहत कई गंभीर आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया और साथ ही साथ IFTDA (इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर) ने उन्हें कुछ वक्त के लिए बैन कर दिया था। ऐसे में अब साजिद ने बिग बॉस से कमबैक किया है। याद दिला दें कि साजिद खान पर सिमरन सूरी, सलोनी चोपड़ा रेचेल और अहाना कुमरा सहित कई और महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.