Select Date:

Bigg Boss: राहुल देव को मजबूरन करना पड़ा था सलमान खान के शो में काम

Updated on 24-09-2022 06:20 PM

एक्टर राहुल देव ने हाल ही में अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की। राहुल देव ने बताया कि बावजूद इसके कि वह कई फिल्मों में काम कर चुके थे, उन्हें किस तरह मजबूरी में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा बनना पड़ा। राहुल देव ने बताया कि कैसे उन्होंने खुद का एक फिटनेस ब्रांड शुरू किया और उनकी लाइफ में कई अप्स एंड डाउन्स आए। राहुल देव साउथ इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा हैं।

कोई नहीं था काम देने को राजी!
राहुल देव की जिंदगी में तूफान उस वक्त आया जब उनकी पत्नी कैंसर के साथ जंग हार गईं। लंबी बीमारी के बाद राहुल देव की पत्नी रीना देव का निधन हो गया और इसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। राहुल को अपने बेटे का ख्याल रखने के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना पड़ा। लेकिन जब उनका बेटा पढ़ने के लिए बाहर चला गया तो उन्होंने फिर से वापसी की कोशिश की।

मजबूरी में किया था बिग बॉस में काम!
हालांकि राहुल देव के लिए इंडस्ट्री में वापसी इतनी भी आसान नहीं थी। राहुल देव ने बताया कि तकरीबन साढ़े चार साल तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद अब उन्हें कोई काम देने को तैयार नहीं था। उन्होंने एक फिटनेस ब्रांड शुरू किया जो नहीं चला। राहुल देव ने बताया कि इतना काम कर चुकने के बावजूद भी उन्हें कोई काम देने को राजी नहीं हो रहा था।

फ्लॉप स्टार्स के लिए मसीहा है बिग बॉस!
राहुल देव ने बताया कि उन्हें मजबूरी में बिग बॉस जैसा शो करना पड़ा था। राहुल ने कहा कि वह बिग बॉस 10 का हिस्सा बने थे क्योंकि उनके पास काम ही नहीं था। बता दें कि रियलिटी टीवी शो बिग बॉस कई फ्लॉप हो चुके सितारों के लिए वापसी की वजह बन चुका है। राहुल देव ने भी दोबारा स्क्रीन पर लौटने के लिए इस शो की मदद ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.