World Cup का सबसे बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराया
Updated on
16-10-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 का पहला उलटफेर हो चुका है। पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे चल रही अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में यह इंग्लैंड की अफगानिस्तान के खिलाफ पहली हार है। मौजूदा विश्व कप में लगातार दो मैच हार चुकी अफगानिस्तान ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की बैटिंग फ्रैंडली पिच पर टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 284 रन बनाए। बाद में कसी हुई गेंदबाजी के बूते इंग्लैंड को 40. 3 ओवर में 215 रन पर ही समेट दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में अफगानिस्तान की सिर्फ दूसरी जीत है, इससे पहले अफगानिस्तान ने 2015 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराया था। अब लगातार 14 वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले के बाद उसे जीत मिली। इससे पहले दोनों टीमों का सामना सिडनी में 2015 विश्व कप में और 2019 में मैनचेस्टर में 2019 विश्व कप में हुआ था और इंग्लैंड ने क्रमश: नौ विकेट और 150 रन से जीत दर्ज की थी।
पांचवीं बार उलटफेर का शिकार इंग्लैंड
1992 vs जिम्बाब्वे, नौ रन से हार
2011 vs आयरलैंड, तीन विकेट से हार
2011 vs बांग्लादेश, दो विकेट से हार
2015 vs बांग्लादेश, 15 रन से हार
2023 vs अफगानिस्तान, 69 रन से हार
(इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार नीदरलैंड से भी हारकर उलटफेर का शिकार हो चुकी है)
फिरकी के फेर में फंसे अंग्रेज
भले ही अफगानिस्तान वर्ल्ड रैंकिंग में निचले पायदान पर आती है, लेकिन उसके बाद विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, जो बेहद आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। खासतौर पर तीन-तीन क्वालिटी स्पिनर्स किसी भी बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है। इस मैच में भी यही हुआ। राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान और मोहम्मद नबी ने मिलकर 10 में से आठ विकेट चटकाए। राशिद खान ने लियाम लिविंगस्टोन (10), आदिल रशीद (20) और मार्क वुड (18) को आउट किया। मोहम्मद नबी ने डाविड मलान (32) और सैम करन (10) का शिकार किया तो जो रूट (9), हैरी ब्रूक (66) और क्रिस वोक्स (9), मुजीब-उर-रहमान का शिकार बने। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक (61 गेंद में 66 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। बल्लेबाजों ने बनाया असल दबाव अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर ठोस शुरुआत की। पहले दोनों मैचों में नाकाम रहे गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट की साझेदारी में 114 रन जोड़े। गुरबाज खास तौर पर जबर्दस्त फॉर्म में थे, जिन्होंने तीसरे ही ओवर में क्रिस वोक्स को छक्का लगाकर अपने तेवर जाहिर किए। अफगानिस्तान के सौ रन 77 गेंद में बने। एक समय पर बिना किसी नुकसान के 114 रन के बाद अफगानिस्तान ने चार विकेट 38 रन के भीतर गंवा दिए।
इकराम अलीखली ने 66 गेंदों में 58 रन बनाकर टीम का 284 तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने दस ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मार्क वुड को दो विकेट मिले। करन ने चार ओवर में 46 और क्रिस वोक्स ने चार ओवर में 41 रन दे डाले और दोनों को विकेट नहीं मिले।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…