सोने की कीमत में 3 महीने में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट, क्या यह खरीदारी का मौका है
Updated on
03-03-2025 02:49 PM
नई दिल्ली: डॉलर इंडेक्स में लौटी मजबूती के बीच पिछले हफ्ते गोल्ड अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.7% टूटकर 2,858 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह पिछले करीब 3 महीनों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही। देसी बाजार में एमसीएक्स पर यह 2% से अधिक की साप्ताहिक नरमी के साथ 84,219 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड का आउटलुक अच्छा बना हुआ है और जल्दी ही यह 3,000 डॉलर प्रति औंस के पार चला जाएगा।
कामा जूलरी के एमडी कोलिन शाह ने कहा, ‘ट्रेड वॉर और जियोपॉलिटिकल टेंशन से जुड़ी अनिश्चितता के चलते गोल्ड प्राइसेज को सपोर्ट बना हुआ है। हमारा अनुमान है कि इंटरनैशनल मार्केट में गोल्ड जल्दी ही 3000 डॉलर प्रति औंस और देसी बाजार में 88000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर छू लेगा।' अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा के खिलाफ टैरिफ लगाने के साथ चीन पर 10 के बजाय 20% इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का ऐलान किया है।
कहां तक जाएगी कीमत
इधर, 27 फरवरी को आए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में अमेरिका का जीडीपी सालभर पहले से 2.3% ही बढ़ा, जो सितंबर तिमाही में 3.1% बढ़ा था। वहीं, अमेरिका में पर्सनल कंस्यूमर एक्सपेंडिचर जनवरी में सालाना आधार पर 2.5% बढ़ा, जो दिसंबर के 2.6% से कम है। कोर पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर भी दिसंबर के 2.9% के बजाय जनवरी में 2.6% रहा। इन दोनों आंकड़ों से यह अनुमान मजबूत हुआ है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट घटाएगा। रेट घटने से गोल्ड का आकर्षण बढ़ेगा। प्रभुदास लीलाधर के सीईओ (रिटेल ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रिब्यूशन) संदीप रायचुरा ने कहा, ‘गोल्ड प्राइसेज के लिए अगला लॉजिकल लेवल 3,000 डॉलर बना हुआ है। थोड़े समय की गिरावट के बाद यह स्तर जल्द हासिल होने की उम्मीद है।'
केंद्रीय बैंकों का असर
वहीं, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, साल 2022 और 2023 के बाद 2024 में भी केंद्रीय बैंकों ने 1000 टन से अधिक सोना खरीदा है। RBI ने 2024 में करीब 73 टन सोना खरीदा। चीन के केंद्रीय बैंक ने जनवरी में लगातार तीसरे महीने अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाया और उसकी ऑफिशल होल्डिंग 2285 टन पर पहुंच गई। केंद्रीय बैंकों की ओर से ज्यादा डिमांड का हवाला देकर गोल्डमैन सैक्स ने 2025 के अंत तक गोल्ड के लिए अनुमान 2890 डॉलर से बढ़ाकर 3100 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…