अंतिम समय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम किया कैंसिल, संजय झा के साथ तेजस्वी यादव तमिलनाडु रवाना
Updated on
20-06-2023 06:52 PM
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी तमिलनाडु की यात्रा अचानक चेंज कर दी है। अब नीतीश कुमार की जगह राज्य सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा उनके प्रतिनिधि के तौर पर डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के साथ चेन्नई रवाना हुए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को न्योता देने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डेप्प्युटी सीएम तेजस्वी यादव के जाने का कार्यक्रम तय हुआ था। मगर अंतिम समय में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब मुख्यमंत्री नीतीश की जगह संजय झा और तेजस्वी यादव तमिलनाडु के लिए रवाना हो गए हैं।
दरअसल, यह यात्रा विपक्षी एकता के लिए तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को निमंत्रण देने के उद्देश्य से की जा रही है। संजय झा और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने का न्योता भी देंगे।
एमके स्टालिन 23 तारीख की बैठक में होंगे शामिल
पहले यह बात कही जा रही थी कि स्टालिन विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। लेकिन अब व्यक्तिगत रूप से मिलकर निमंत्रण देने के बाद यह माना जा रहा है कि एमके स्टालिन विपक्षी एकता की बैठक में 23 तारीख को जरूर शामिल होंगे। राजनीतिक चर्चा की अभी चल रही थी कि एमके स्टालिन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के बीच कुछ मुद्दों को लेकर तनातनी चल रही है, जिसका नतीजा है कि एमके स्टालिन ने 23 जून की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था। लेकिन उन्हें मनाने के लिए बिहार के जल संसाधन मंत्री और डेप्युटी सीएम दोनों तमिलनाडु के लिए रवाना हो चुके हैं। 2 दिन के कार्यक्रम के दौरान दोनों नेता एम करुणानिधि के स्मृति कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नीतीश कुमार ने अचानक बदला कार्यक्रम
सीएम नीतीश कुमार एम करुणानिधि के समिति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु रवाना होने वाले थे। मंगलवार सुबह तक इस बात की सूचना थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही तेजस्वी यादव के साथ तमिलनाडु रवाना होने वाले हैं। लेकिन अंतिम समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। यह कार्यक्रम इतना अचानक हुआ कि किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…