Select Date:

बिहार की दूसरी पारी भी लड़खड़ाई रणजी ट्रॉफी में मुंबई से हार का खतरा, 91 पर 6 विकेट गिरे

Updated on 08-01-2024 01:47 PM

पटना में रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन बिहार की पूरी टीम को मुंबई ने ऑलआउट कर दिया। फॉलोऑन खेलने उतरी बिहार टीम लड़खड़ा गई। खेल खत्म होने तक स्कोर 6 विकेट पर 91 रन है। खराब रोशनी की वजह से आज का मैच खत्म हो गया है। बिहार पर पारी से हारने का खतरा मंडरा रहा है।

तीसरे दिन पहली पारी में बिहार टीम सिर्फ 11 रन ही बना पाई, जबकि बचे चार विकेट खो दिए। सिर्फ 100 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई थी। मुंबई की तरफ से मोहित अवस्थी ने 6 विकेट लिए थे। मुंबई की टीम पहली पारी में 251 रन बनाए थे।

सुबह कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कम थी। मैच सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होना था, जो डेढ़ घंटे देर से शुरू हो सका।

कल भी देर से शुरू हुआ था मुकाबला

मोइनुल हक स्टेडियम में हो रहे मुंबई बनाम बिहार के बीच कल खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुआ था। सुबह 11 बजे के बाद खेल शुरू हुआ और शाम 4 बजने से पहले मैच को रोकना पड़ गया। धुंध के कारण रोशनी की कमी को आधार बनाते हुए बल्लेबाजों ने लाइट अपील की थी।

खराब रोशनी पर मैच रेफरी ने दोनों अंपायर और कप्तानों से बात की और मैच रुकवा दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय आकाश राज 26 रन और आशुतोष अमन 5 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे।

मुंबई की टीम पहले दिन के 9 विकेट पर 235 रन से आगे खेलते हुए 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। बिहार के तेज गेंदबाज वीर प्रताप ने 5 विकेट झटके। मुंबई के 251 रन के जवाब में खेलने उतरी बिहार टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही थी।

स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने स्टेडियम का चक्कर लगाया

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सुरक्षा कर्मियों के बीच स्टेडियम का चक्कर लगाने उतरे। सरफराज खान को देखते ही पटना के दर्शकों का जोश एकदम हाई हो गया। इस दौरान जहां-जहां सरफराज खान जा रहे थे, वहां पर दर्शकों का जोश देखने ही बनता था। इस बीच कुछ दर्शक ग्राउंड के अंदर भी घुस गए और सरफराज खान का ऑटोग्राफ लेने के लिए जद्दोजहद करने लगे। हालांकि इस बीच सरफराज खान ने छोटे-छोटे बच्चों के बैट पर सिग्नेचर कर ऑटोग्राफ भी दिया और उसके बाद सरफराज खान पूरा चक्कर लगाने के बाद फिर वापस अपने पवेलियन में लौट गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.