Select Date:

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के दिल की सबसे बड़ी ख्वाहिश, NBT का खास इंटरव्यू वो भी अनकट

Updated on 29-12-2025 12:33 PM
पटना: बिहार की खेल मंत्री श्रेयसीं सिंह से लंबी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय और विजन दोनों ही सामने रखे। श्रेयसी सिंह ने इस दौरान कई बातें नवभारत टाइम्स के साथ शेयर कीं, जिसके बारे में लोग कम ही जानते हैं। अपनी शादी से लेकर अपने शपथ तक पर उन्होंने कई अनजानी बातें बताईं। इस इंटरव्यू में पढ़िए, श्रेयसी सिंह के खुलासे और सारी बातें।


बिहारी के माथे से मिटेगी सस्ते लेबर की पहचान, जानिए श्रेयसी सिंह का क्या है मेगा प्लान

सवाल: बांका की वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार के खिलाड़ी जा सकें, इसके लिए आपने क्या सोचा है?
श्रेयसी सिंह: एकेडमी बनाने की सोच यही है कि बिहार के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग तक के लिए बाहर न जाना पड़े। बिहार के जो खिलाड़ी हैं या फिर जो आगे बढ़कर स्पोर्ट्स में आना चाहते हैं। ऐसे खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा को शुरू किया जाएगा। फेज वाइज डेवलपमेंट के हिसाब से आगे स्केल अप करके इसको नेशनल लेवल का ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाए। राजगीर में जिस तरह से हॉकी के इंटरनेशनल इवेंट हो रहे हैं, वैसे ही बांका में भी वाटर स्पोर्टस एकेडमी काम करे।

पापा ने दिल्ली में तो मैंने पटना में! श्रेयसी सिंह की जिंदगी का खास दिन 20 नवंबर

सवाल: जब आपने शपथ ली थी, आपको जो पहला फोन आया, क्या कहा गया? सुनकर कैसा लगा? ये अनुभव कैसा था?
श्रेयसी सिंह: देखिए, बहुत अच्छा एक्सपीरियंस था। जहां एक तरफ निश्चित रूप से प्रसन्नता थी कि मुझे मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आया, वहीं दूसरी तरफ बड़ी जिम्मेदारी का अहसास भी था। शुरूआत में पोर्टफोलियो के बारे में जानकारी नहीं मिली। जब सबको इसकी जानकारी मिली तो मुझे भी जानकारी मिली। सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी कि खिलाड़ी बन कर खेल मंत्री की शपथ लेना कितना अहम है। जो जिम्मेदारी सिर्फ जमुई जिले तक सीमित थी वो बढ़ कर पूरे बिहार तक पहुंच गई है। सबसे बड़ी बात ये है कि 1990 या 92 में जब मेरे पिता (दिवंगत दिग्विजय सिंह) ने पहली बार केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली थी, ठीक उसी तारीख 20 नवंबर को ही मैंने भी शपथ ली। वो एक बेहद ही सुंदर और इमोशनल संयोग था।

तेंदुलकर-कोहली जैसे सितारे देगा बिहार, क्रिकेट को लेकर यह है स्पोर्ट्स मिनिस्टर का प्यार

सवाल: बिहार में क्रिकेट को लेकर आज भी सरकार के अंदर वो जुनून नजर नहीं आता है
श्रेयसी सिंह: अभी तो मुझे एक महीना ही हुआ है। बहुत चीजों में सुधार लाया गया है। जैसे-जैसे नया इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो रहा है वैसे-वैसे बाकी काम भी हो रहे हैं। मुझे लगता है कि अगले साल के पहले महीने में ही मोइनूल हक स्टेडियम का काम भी शुरू हो जाएगा। राजगीर में हमारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चल रहा है। वहां हॉकी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग में है। वहीं पर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द पूरा हो जाएगा। जब सरकार इन चीजों को लेकर आगे बढ़ती है तो व्यवस्था जो पुरानी होती है, उसमें कोई अनियमितता है तो उसमें सुधार आता है

Google पर श्रेयसी सिंह को लेकर ट्रेंड करता है यह सवाल, जानिए क्या कहा मंत्री ने

सवाल: श्रेयसी सिंह शादी कब करेंगी? गूगल पर ये सवाल बड़ा ट्रेंड करता है, आपके फैन्स भी जानना चाहते हैं।
श्रेयसी सिंह: जब सही समय आएगा, सही शख्स मिलेगा तो शादी भी हो जाएगी। अभी इस बारे में क्या कहें?


श्रेयसी सिंह की वह पहली प्राथमिकता क्या है, जिसके लिए वह रात-दिन एक किए हैं

सवाल: बिहार में कम से कम इतना जरूर होना चाहिए कि खिलाड़ियों को खेलने या सीखने के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े।
श्रेयसी सिंह: जी बिल्कुल, सबसे पहली प्रायरिटी के तौर पर हमें ये लिखना बताना चाहिए कि बिहार में खेल और खिलाड़ियों को लेकर हमारी पहली प्राथमिकता इंफ्रास्ट्रक्चर होनी चाहिए। ताकि हमारे बिहार के खिलाड़ियों को सारी चीजें राज्य में ही उपलब्ध हों, उन्हें कहीं और न जाना पड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.