Select Date:

लिस्टिंग से ठीक पहले 40 रुपये के फायदे में बीकाजी फूड्स के शेयर

Updated on 14-11-2022 06:04 PM
बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) के शेयर जल्द शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं। कंपनी के शेयर 16 नवंबर 2022 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। बीकाजी फूड्स के पब्लिक इश्यू को मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी का पब्लिक इश्यू 26.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट में बीकाजी फूड्स के शेयर 35-40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, ऐसे में कंपनी के शेयरों की मार्केट में मजबूत प्रीमियम के साथ लिस्टिंग हो सकती है।

340 रुपये के करीब हो सकती है बीकाजी फूड्स की लिस्टिंग
बाजार के जानकारों का कहना है कि बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods) के शेयर पिछले 3 दिन से ग्रे मार्केट में 35-40 रुपये के प्रीमियम रेंज में ट्रेड कर रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बीकाजी फूड्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 40 रुपये की रेंज में रहता है तो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 340 रुपये के करीब हो सकती है। यानी, इनवेस्टर्स को डबल डिजिट प्रीमियम का फायदा मिल सकता है। 

करीब 5 गुना सब्सक्राइब हुआ रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods) के पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड 285-300 रुपये है। बीकाजी फूड्स के 881 करोड़ रुपये के आईपीओ में ऑफर पर 20636790 शेयर थे, जिस पर 550400900 शेयरों की बिड्स मिली है। बीकाजी फूड्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 80.63 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 7.10 गुना सब्सक्राइब हुआ। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 4.77 गुना सब्सक्राइब हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.