Select Date:

बिलासपुर ट्रेन हादसा: साइको टेस्ट में फेल लोको पायलट चला रहा था ट्रेन, रेलवे की बड़ी लापरवाही उजागर

Updated on 07-11-2025 12:39 PM
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को हुए ट्रेन हादसे में रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि जिस लोको पायलट को मेमू लोकल ट्रेन की जिम्मेदारी दी गई थी, वह रेलवे के अनिवार्य साइकोलॉजिकल टेस्ट में फेल हो गया था। इसके बावजूद अधिकारियों ने उसे ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी। पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए इस साइको टेस्ट को पास करना जरूरी है।

4 नवंबर को गेवरारोड स्टेशन पर मेमू लोकल और मालगाड़ी की टक्कर में लोको पायलट विद्यासागर समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम की खामियों और तकनीकी कमियों को हादसे का कारण माना गया, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि मानव लापरवाही भी बड़ी वजह थी। कमिशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की जांच में 6 नवंबर को दस से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई।

जून में टेस्ट में हुए थे फेल

जानकारी के मुताबिक लोको पायलट विद्यासागर 19 जून को हुए साइकोलॉजिकल टेस्ट में फेल हो गए थे। इसके बावजूद रेलवे अधिकारियों ने नियमों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें पैसेंजर ट्रेन का संचालन सौंप दिया। रेलवे नियमों के अनुसार, मालगाड़ी चलाने वाले चालक को पैसेंजर ट्रेन में प्रमोशन देने से पहले साइको टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है। इस टेस्ट में चालक का मानसिक संतुलन, तुरंत निर्णय लेने की क्षमता, आपात स्थिति में किस प्रकार के कदम उठाए जाएं आदि का आकलन किया जाता है।

रेलवे प्रशासन को थी जानकारी

विद्यासागर के असफल होने की जानकारी रेलवे प्रशासन को पहले से थी, इसलिए उनके साथ सहायक चालक रश्मि राज को भी नियुक्त किया गया था। इसके बावजूद, उन्हें ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी सौंपना गंभीर चूक मानी जा रही है। अब रेलवे संरक्षा आयुक्त ने इस मामले से जुड़े 19 कर्मचारियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। पूछताछ रेल मंडल कार्यालय में जारी है और शेष कर्मचारियों से आज शुक्रवार को बयान लिए जाएंगे।

फाइल मंजूरी पर भी सवाल

डीआरएम स्तर पर प्रमोशन की प्रक्रिया के तहत विद्यासागर को लोको पायलट बनाया गया था। यह फाइल वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता और परिचालन विभाग से होकर गुजरी थी, जहां से अंतिम मंजूरी दी गई। सवाल यह है कि साइको टेस्ट में असफल चालक की फाइल को मंजूरी कैसे मिल गई?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.