Select Date:

अरबपति परिवार सोशल मीडिया पर नहीं करता अमीरी का दिखावा

Updated on 20-08-2022 05:39 PM

न महंगे गिफ्ट, न क्रेडिट कार्ड, सोशल मीडिया पर भी कोई दिखावा नहीं करते। अमेरिका के अरबपति मार्क क्यूबन अपने बच्चों की ऐसे परवरिश करते हैं कि उनमें पैसों का घमंड न आए। वे अमेरिका के बड़े निवेशक हैं और शार्क टैंक के जरिए उन्होंने कई स्टार्टअप में निवेश किया है। उनकी संपत्ति 37 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।

उनकी बड़ी बेटी 19 साल की एलेक्सीस छुट्टियों में दुनिया घूमने या मौज करने में नहीं बिताती। 16 साल की उम्र में उसने कॉलेज की छुट्टियों में इंटर्नशिप की। काम सीखा, पैसे कमाए, उनकी कीमत समझी। फिर नौकरी शुरू की।

मार्क के घर में बच्चों की तीमारदारी के लिए कोई नौकर नहीं है। हफ्ते में 1 दिन आया भी नहीं होती। तीनों बच्चों के साथ मिलकर क्यूबन दंपती खुद डिनर बनाते हैं। बच्चों को घर के काम और साफ-सफाई सिखाते हैं। यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उनके तीनों बच्चे दिनभर में घर का कोई न कोई काम करें। वे पार्टी भी महंगे होटलों की बजाय परिवार के साथ घर पर ही करते हैं।

मार्क को टिक-टॉक वीडियो बनाना पसंद है
लोग जहां नया मोबाइल, फर्नीचर तक सोशल मीडिया पर शेयर कर अमीरी का दिखावा करते हैं, क्यूबन की बेटी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिर्फ परिवार के साथ खुशियों और दोस्तों के साथ मौज के पल नजर आते हैं। मार्क क्यूबन को अपने तीनों बच्चों के साथ टिक-टॉक वीडियो बनाना पसंद है, लेकिन कभी उनके किसी भी बच्चे के सोशल मीडिया हैंडल पर उनका 4 करोड़ का निजी जेट, 7 एकड़ में बना 23,676 स्क्वायर फीट का महल जैसा घर, स्विमिंग पूल, स्पा, बॉस्केटबॉल कोर्ट नहीं दिखा।मार्क कहते हैं, 'मैं नहीं चाहता मेरे बच्चों को कोई अमीर बेवकूफ कहे। मैं और मेरी पत्नी टिफैनी स्टीवर्ट बच्चों को वर्किंग क्लास फैमिली की तरह बड़ा कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि वे सहज बने रहें और पैसों की कीमत समझें।'

मार्क ने बिल और मिलिंडा गेट्स से भी पेरेंटिंग सीखी है
मार्क क्यूबन और टिफैनी स्टीवर्ट ने बच्चों की परवरिश के कई तरीके बिल और मेलिंडा गेट्स से सीखे हैं। गेट्स दंपती की भी दो बेटियां और एख बेटा है। वे घर का काम करते हैं। खाना बनाते हैं। परिवार ने रात में खुद ही बर्तन धोने का नियम बना रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.