Select Date:

बिपरजॉय ला सकता है जोधपुर में जलजला, मौसम विभाग से जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated on 14-06-2023 06:35 PM
जोधपुर : बिपरजॉय चक्रवात का मौसम का भारी असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग जयपुर कि मानें तो दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के जोधपुर संभाग में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने जोधपुर सम्भाग के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और जालोर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही पाली और सिरोही जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

आगामी 15 जून से दिखाई देगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि इस चक्रवात का असर 15 जून को नजर आने लगेगा। इस दौरान जोधपुर सम्भाग में बादल दिखाई देने लगेंगे। साथ ही तीव्र हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। 16 जून को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यह माना जा रहा है कि इस दौरान करीब 250 एमएम तक बारिश हो सकती है।


जोधपुर में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

यदि मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित होती है तो इन क्षेत्र के कच्चे मकान, झुग्गी झोपड़ियों को बड़ा नुकसान हो सकता है। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और बिजली के पोल ध्वस्त हो सकते है। अरब सागर से उठा बेहद गंभीर चक्रवाती बिपरजॉय तूफान लगातार शक्तिशाली होता जा रहा है। माना जा रहा है कि यह तूफान उत्तर की ओर बढ़ रहा है । आगामी आज गुजरात के तटीय भागों में यह गंभीर रूप ले सकता है।

मौसम केंद्र जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा का कहना है कि 15 से 17 जून तक राजस्थान में भी तूफान का बड़ा असर दिखेगा। खासकर जोधपुर संभाग के इलाकों में भारी तूफानी बारिश हो सकती है। हवाओं की गति करीब 70 से 140 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होने की सम्भावना जताई जा रही है। जो बहुत गम्भीर परिणाम दे सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.