बिटकॉइन बना सकती है दुनिया का सबसे बड़ा गुमनाम रईस, मस्क से आगे निकल जाएगा यह शख्स
Updated on
14-07-2025 04:23 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत आज पहली बार 121,000 डॉलर के पार पहुंच गई। अमेरिका में डेफिसिट स्पेंडिंग क्राइसिस के कारण बिटकॉइन में तेजी आ रही है। इस साल इसकी कीमत में 30% तेजी आ चुकी है। कई प्राइस मॉडल्स के मुताबिक बिटकॉइन की कीमत 200,000 से 10 लाख डॉलर तक पहुंच सकती है। अगर बिटकॉइन की कीमत 370,000 डॉलर पहुंचती है तो इसके क्रिएटर सतोशी नाकामोतो दुनिया के सबसे बड़े रईस बन जाएंगे। अभी एलन मस्क इस गद्दी पर बैठे हैं जिनकी नेटवर्थ 360 अरब डॉलर है।
नाकामोतो को बिटकॉइन का क्रिएटर माना जाता है। हालांकि अभी तक दुनिया में किसी ने भी उसका चेहरा नहीं देखा है। नाकामोतो ने अक्टूबर 2008 में पब्लिक एमआईटी लाइसेंस के तहत बिटकॉइन वाइटपेपर जारी किया था। 3 जनवरी, 2009 को बिटकॉइन के पहले ब्लॉक की ढलाई की गई थी। इसके साथ ही बिटकॉइन नेटवर्क के लॉन्च की औपचारिक शुरुआत हुई थी। इससे क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन मूवमेंट शुरू हुआ।
कैसे-कैसे बढ़ी कीमत
माना जाता है कि जनवरी से जुलाई 2009 के बीच नाकामोतो ने 10 लाख से अधिक बिटकॉइन ढाले थे। मौजूदा कीमत के हिसाब से देखें तो नाकामोतो के पास करीब 130 अरब डॉलर के बिटकॉइन हैं। इस हिसाब वह अभी दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स हैं। अगर बिटकॉइन की कीमत 370,000 डॉलर पहुंचती है तो नाकामोतो की नेटवर्थ 370 अरब डॉलर पहुंच जाएगी। इस तरह वह मस्क को पछाड़कर दुनिया के सबसे बड़े रईस बन जाएंगे।
बिटकॉइन की कीमत 2010 में $0.5 थी। एक साल बाद यानी 2011 में इसका प्राइस $31.9 पहुंच गई लेकिन 2012 में घटकर $15.4 रह गई। इसमें पहली बड़ी उछाल 2013 में आई और यह $1,241 पहुंच गई। 2014 में यह $1,093 और 2015 में $492 पर आ गई। 2016 में इसकी कीमत $982 पहुंची और 2017 में $19,870। साल 2018 और 2019 में इसमें गिरावट रही। 2020 में यह $29,298, 2021 में $68,990, 2022 में $48,199, 2023 में $44,697 और 2024 में $108,244 डॉलर पहुंची।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…