Select Date:

Bitcoin पहुंचा 19000 डॉलर के पार

Updated on 20-09-2022 05:40 PM

अगर आप बिटक्वॉइन (Bitcoin) निवेशक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों से गिरावट के साथ कारोबार करने वाला बिटक्वॉइन (Bitcoin) मंगलवार को 19,000 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन मंगलवार को 4 पर्सेंट के इजाफे के साथ 19,476 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं, Bitcoin के अलावा दुनिया की दूसरी सबसे पॉप्युलर और बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) के मार्केट प्राइस में भी इजाफा देखने को मिला। ईथर मंगलवार को 5 पर्सेंट के इजाफे के साथ 1,366 डॉलर पर कारोबार कर रही है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटे से 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के अनुसार मंगलवार को टोटल ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 0.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 979 बिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

जल्द ईथर की कीमतों में आ सकती है तेजी
Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर इदुल पटेल कहते हैं कि Ether की कीमतों में मिड जून में हुए इजाफे का सबसे बड़ा कारण एथेरियम ब्लॉकचेन के अपग्रेडेशन था। एथेरियम का लोकल सपोर्ट लेवल कल 1,284 डॉलर फॉल्स ब्रेकआउट के कारण हुआ है जो निवेशकों के प्रेशर को दिखाता है। लेकिन अगर खरीदार ईथर को 1,300 डॉलर मार्क के ऊपर रख पाए तो हम जल्द ही ईथर में इजाफा देख सकते हैं। 

Dogecoin और Shiba Inu में भी तेजी
कई और क्रिप्टोकरेंसीज जैसे डॉगकॉइन (Dogcoin) की कीमतों में मंगलवार को बढ़ोतरी देखी गई। डॉगकॉइन (Dogecoin) 3 पर्सेंट के इजाफे के साथ 0.05 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं शीबा इनु (Shiba Inu) मंगलवार को 2 पर्सेंट के इजाफे के साथ 0.000011 डॉलर पर कारोबार कर रही है। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में एक्सआरपी, सोलोना, पोलकाडॉट, टीथर, लिटकॉइन, चेनलिंक, एपिकॉन और स्टेलर जैसी कई क्रिप्टो करेंसी के कारोबार में भी इजाफा देखा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.