बिटकॉइन अबकी बार 73,000 डॉलर के पार, जानिए कहां तक पहुंच सकती है कीमत
Updated on
13-03-2024 02:55 PM
नई दिल्ली: बिटकॉइन की कीमत में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कारोबार के दौरान इसकी कीमत पहली बार 73,000 डॉलर यानी 60,50,659 रुपये पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत कारोबार के दौरान 73,127 डॉलर तक पहुंच गई। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े अनुमान से थोड़ा ज्यादा रहे हैं लेकिन निवेशकों का कहना है कि इससे ब्याज दरों में कटौती की संभावना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। माना जा रहा है कि अमेरिकी फेडरल बैंक इस साल के मध्य में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इससे बिटकॉइन की कीमत में तेजी देखी जा रही है।
पिछले 24 घंटे में दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का मार्केट कैप बढ़कर 1.434 ट्रिलियन डॉलर हो गया। CoinMarketCap के मुताबिक ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 52.06 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में इसका वॉल्यू 4.4 फीसदी बढ़कर 62 अरब डॉलर पहुंच गया। बिटकॉइन के साथ दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में भी तेजी आई है। Avalanche में 13.5 फीसदी और Toncoin में 2.12 फीसदी तेजी आई है। एथेरियम, बीएनबी, कार्डानो, डॉगकॉइन, शीबा इनू, पोल्काडॉट और Chainlink की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है।
कहां तक जाएगी कीमत
अमेरिका में ताजा आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइजेज में फरवरी में 0.36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके 0.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी। फ्यूल और शेल्टर की कीमतों में तेजी के कारण सालाना आधार पर कोर सीपीआई मामूली गिरावट के साथ 3.8 फीसदी रही। Mudrex के सीईओ एडुल पटेल ने कहा कि फरवरी में सीपीआई डेटा अनुमान से ज्यादा रहा। इसके बावजूद बिटकॉइन की कीमत 72,000 डॉलर से अधिक बनी हुई है। पिछले एक महीने में इसकी कीमत में 44 फीसदी तेजी आई है और यह 76,000 रुपये तक जा सकती है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…