बिटकॉइन, रिपल, बाइनेंस... सभी को पीछे छोड़ आगे निकला पाई नेटवर्क कॉइन, कितना भारी पड़ा छोटा सिक्का?
Updated on
28-04-2026 06:21 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल, बाइनेंस, सोलाना और में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पाई नेटवर्क कॉइन पर इस गिरावट का कोई असर नहीं पड़ा। बल्कि इसमें दूसरी प्रमुख क्रिप्टो के उलट तेजी आई। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध रुकने की खबर सामने आने के बाद इस क्रिप्टो ने बढ़त बनाई।
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्लोबल क्रिप्टो बाजार 2.57 ट्रिलियन डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में इसमें 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं बिटकॉइन 1.20% लुढ़क गया। इस गिरावट के साथ यह करीब 76,800 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी अन्य प्रमुख क्रिप्टो में भी 24 घंटे में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। पश्चिम एशिया संकट का असर क्रिप्टो मार्केट में दिखाई दिया।
किस क्रिप्टो में कितनी गिरावट?
पिछले 24 घंटे में प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट इस प्रकार रही:
इथेरियम 1.33% की गिरावट के साथ करीब 2280 डॉलर पर था।
रिपल क्रिप्टो में 1.86% की गिरावट आई और यह 1.39 डॉलर पर था।
बाइनेंस 0.50% से ज्यादा लुढ़ककर करीब 624 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
सोलाना 1.70% से ज्यादा फिसल गया और 83.85 डॉलर पर था।
हाइपरलिक्विड में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। यह 40 डॉलर से कुछ ऊपर है।
पाई नेटवर्क का क्या हाल?
बाजार में गिरावट के बाद भी पाई नेटवर्क कॉइन में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में यह 5 फीसदी से ज्यादा उछाल गया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे यह 5.50% से ज्यादा की तेजी के साथ 0.1898 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एक हफ्ते में यह क्रिप्टो 12 फीसदी से ज्यादा उछल गई है। एक महीने में भी इसमें करीब 6 फीसदी की तेजी आई है।
दूसरी किन क्रिप्टो में आई तेजी?
गिरते बाजार में तेजी सिर्फ पाई नेटवर्क में ही नहीं, बल्कि दूसरी क्रिप्टो में भी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में डॉजकॉइन में 1.50% से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं केंटन में भी कुछ उछाल देखा गया। शिबा इनु, स्काई, पेपे, डेक्से आदि क्रिप्टो में भी उछाल आया।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…