Select Date:

इस साल पहली बार निगेटिव हुई बिटकॉइन, एक महीने में अर्श से फर्श पर आई, अब क्या रह गया रेट

Updated on 17-11-2025 02:06 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में भारी गिरावट आई है। इसकी कीमत गिरकर 93,000 डॉलर के करीब पहुंच चुकी है। 6 अक्टूबर को इसकी कीमत रेकॉर्ड $126,251 तक पहुंच थी लेकिन उसके बाद से इसमें भारी गिरावट आई है। इस साल पहली बार यह आधिकारिक रूप से निगेटिव हुई है। पिछले 24 घंटे में इसका 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा लिक्विडेशन हुआ है।

बिटकॉइन की कीमत में साल की शुरुआत से अब तक 30% से ज्यादा गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि ट्रंप प्रशासन के क्रिप्टो-फ्रेंडली रुख को लेकर जो उत्साह दिख रहा था, वह अब काफी हद तक कम हो गया है। रविवार को बिटकॉइन की कीमत $93,124 तक आ गई थी। हालांकि सोमवार को सिंगापुर में सुबह 8:39 बजे तक बिटकॉइन की कीमत थोड़ी सुधरी और $94,869 पर कारोबार कर रहा था।

क्यों आई गिरावट?

पिछले एक महीने में कई बड़े खरीदार चुपचाप क्रिप्टो मार्केट से पीछे हट गए हैं। इससे बाजार को वह सपोर्ट नहीं मिल रहा है जिसने बिटकॉइन को रेकॉर्ड स्तर तक पहुंचाया था। साथ ही हाल ही में तेजी से बढ़ रहे टेक्नोलॉजी शेयरों में आई नरमी ने भी जोखिम लेने की निवेशकों की क्षमता को कम कर दिया है। साल के ज्यादातर समय तक संस्थागत निवेशकों ने बिटकॉइन की वैधता और उसकी कीमत को सहारा दिया था। लेकिन अब वे इससे किनारा कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.