Select Date:

'एम्स निर्माण में BJP कर रही राजनीति', दरभंगा में बोले पप्पू यादव, जानिए मांझी पर क्या कहा

Updated on 17-06-2023 06:59 PM
दरभंगा: जन अधिकार पार्टी के मुखिया और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav News) की दरभंगा कोर्ट में पेशी हुई। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में वो दरभंगा की अदालत (Pappu Yadav Darbhanga Court) में पेश होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने जीतनराम मांझी के महागठबंधन से अलग होने पर टिप्पणी की। साथ ही दरभंगा में एम्स निर्माण में बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। पप्पू यादव के दरभंगा कोर्ट परिसर में पहुंचते ही उनके समर्थकों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि पप्पू यादव ने सभी को शांत कर बड़े ही शालीनता के साथ कोर्ट के अंदर गए और अपना बयान अदालत में दर्ज कराया।


दरभंगा कोर्ट में पेश हुए पप्पू यादव

पप्पू यादव शुक्रवार को दरभंगा कोर्ट में पेश होने पहुंचे थे। वहां कोर्ट परिसर में जब उनसे सवाल-जवाब किया गया तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले में निर्दोष हैं। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। वे तो सिर्फ पिछले विधानसभा में अपने पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। पेशी के बाद सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लोकतंत्र में नेताओं के बात को दबाने हथियार बन जाता है। चुनाव के बाद लोग ऐसे मुकदमे में परेशान होकर रह जाते हैं।


दरभंगा कोर्ट में पेश हुए पप्पू यादव

पप्पू यादव शुक्रवार को दरभंगा कोर्ट में पेश होने पहुंचे थे। वहां कोर्ट परिसर में जब उनसे सवाल-जवाब किया गया तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले में निर्दोष हैं। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। वे तो सिर्फ पिछले विधानसभा में अपने पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। पेशी के बाद सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लोकतंत्र में नेताओं के बात को दबाने हथियार बन जाता है। चुनाव के बाद लोग ऐसे मुकदमे में परेशान होकर रह जाते हैं।


'एम्स निर्माण में केंद्र सरकार कर रही राजनीति'

कोर्ट में पेशी के बाद निकलते हुए कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण पर सरकार भेदभाव कर रही है। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं कि आमलोगों की परेशानी नहीं हो। इस कारण भिन्न भिन्न कारणों से दरभंगा एम्स के निर्माण में बाधा डाल रही है। बिहार सरकार जो भी भूमि एम्स निर्माण के लिए दे रही है उसमें कोई न कोई अड़ंगा लगा कर रिजेक्ट कर दे रही है। इससे इनकी मंशा का अंदाजा लगा सकते हैं। ये केंद्र की सरकार मिथिलांचल के लोगों से धोखा कर रही है। चाहे जिस प्रकार बने लेकिन एम्स को दरभंगा में ही बनना चाहिए।


मांझी के महागठंबधन छोड़ने पर कही ये बात

पप्पू यादव ने जीतनराम मांझी के महागठबंधन से हटने पर कहा कि नेतागिरी तो कोई अध्यात्म का काम नहीं है। अवसरवादिता ही राजनेता का काम है। अब कोई विचारधारा पर राजनीति चलती ही नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे तो कहते हैं कि वे हमसे ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्ति हैं। तभी तो उन्हें मुख्यमंत्री भी बनाया गया। लेकिन किसी गठबंधन कोई भी दल रहता है उसकी महत्वकांक्षा रहती है कि सम्मानजनक हिस्सेदारी मिले। जीतनराम मांझी की राजनीति अवसर के हिसाब से है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.