बीजेपी ने 'इनकी दुनिया' से दिया कांग्रेस को 'मेरी दुनिया' का जवाब
Updated on
17-05-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: जमीन पर ही नहीं सोशल मीडिया पर भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस की तीखी जंग देखने को मिलती है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने में पूरी ताकत झोंक देती हैं। इस लड़ाई में दोनों पार्टियों के समर्थक खूब मजे लेते हैं। इनके ट्विटर हैंडल से शेयर की गई बातें सुर्खियां बन जाती हैं। ताजा मामला भी कांग्रेस और बीजेपी की सोशल मीडिया पर इसी नोक-झोंक से जुड़ा है। दरअसल, कांग्रेस ने आज एक ट्वीट किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(PM Narendra Modi) की एक तस्वीर शेयर की गई। इस तस्वीर में दिखता है कि उनके दोनों तरफ दीवार पर अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की तस्वीरें टंगी हैं। पीएम गौर से उन तस्वीरों को देख रहे हैं। कांग्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा - 'मेरी दुनिया'। बीजेपी ने भी इसका जवाब दिया। उसने भी एक तस्वीर के जरिये इसका जवाब दिया। इस तस्वीर में राहुल गांधी के चारों तरफ उनके परिवार की तस्वीरें हैं। इसे शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा- 'इनकी दुनिया'।
कर्नाटक में बीजेपी को करारी शिकस्त देने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से वह गौतम अडानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के रिश्तों को लेकर हमलावर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुलकर आरोप लगाते रहे हैं कि अडानी ग्रुप को पीएम ने कारोबार बढ़ाने में अनुचित लाभ पहुंचाया है।
इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पीएम एक गलियारे में दिखते हैं। गलियारे के दोनों तरफ की दीवारों पर गौतम अडानी की तस्वीरें लगी हैं। कुछ तस्वीरों में वह उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस की ओर से शेयर की गई फोटो में पीएम मोदी गौर से दीवारों पर टंगी तस्वीरों को देख रहे हैं। पार्टी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है - 'मेरी दुनिया'।
अब बारी बीजेपी की थी। उसने भी कांग्रेस को उसी अंदाज में जवाब दिया। बीजेपी ने इसके लिए राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में राहुल किसी सोच में पड़े दिख रहे हैं। उनके पीछे कई तस्वीरें लगी हैं। इनमें राहुल के अलावा जवाहरलाल नेहरू, उनकी दादी इंदिरा गांधी, उनके पिता राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी दिखती हैं। बीजेपी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 'इनकी दुनिया'।
सोशल मीडिया पर दोनों की ओर से शेयर की गईं तस्वीरों को लोगों ने खूब शेयर किया। इस ट्विटर वार पर लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आईं।
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…