मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए BJP ने तैयार किया खास खास प्लान, यहां जानिए सबकुछ
Updated on
29-04-2023 07:00 PM
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो प्रसारण 'मन की बात' की 100वीं कड़ी को 'अभूतपूर्व' जनसंपर्क कार्यक्रम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उसने देश भर के हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 100 स्थानों पर सुविधाएं आयोजित करने की योजना बनाई है ताकि लोग इसे सुन सकें। भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी मोदी के संबोधन को सुनने के लिए विदेशों सहित लगभग चार लाख स्थानों पर व्यवस्था करेगी। उनके मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी कवायद की देखरेख कर रहे हैं।
पार्टी की विदेश स्थित इकाइयों और कई गैर-राजनीतिक संगठनों को भी यह सुनिश्चित करने के लिए शामिल किया गया है कि रेडियो प्रसारण की अधिकतम पहुंच हो। नड्डा ने बताया कि सभी राज्यपालों के आधिकारिक आवासों और भाजपा या उसके सहयोगियों के मुख्यमंत्रियों के घरों में प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को राजभवनों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
भाजपा सांसद और विधायक इस कवायद की निगरानी के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहेंगे और नड्डा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता इस संबंध में कई वीडियो कांफ्रेंस करेंगे। मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को अपने मासिक प्रसारण के दौरान कई मुद्दों पर बोलते हैं।यह कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ था, जिस साल वह सत्ता में आए थे और तब से जारी है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…