Select Date:

अजय देवगन-सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को बैन करने की बीजेपी नेता की मांग, अनुराग ठाकुर को भेजा खत

Updated on 21-09-2022 06:43 PM

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। फिल्म को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसके जरिए जिंदगी को लेकर कुछ अहम चीजें समझाई गई हैं। लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के कुछ समय बाद कुछ लोगों ने फिल्म को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। अभी भी फिल्म को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं अब तो बात यहां तक आ गई है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को फिल्म को बैन करने की मांग पर खत तक लिख दिया गया है।

क्या लिखा खत में

बता दें कि ये खत मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अनुराग ठाकुर को भेजा है। विश्वास सारंग का दावा है कि फिल्म थैंक गॉड में हिंदू देवताओं को गलत तरीके से दिखाया है। यही वजह है कि वह फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। वैसे अभी तक इस मामले पर अनुराग ठाकुर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। देखते हैं कि इस खत पर अनुराग क्या रिेक्शन देते हैं। 

क्या है फिल्म की कहानी

वहीं फिल्म थैंक गॉड की बात करें तो इसकी कहानी एक शख्स पर है जो सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं। वह फोन पर अपनी पत्नी से बात करते हैं और ध्यान भटकने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो जाता है। इसके बाद वह जीवन और मृत्यु के बीच फंस जाते हैं। लेकिन तब तक उनकी रूह यमलोक पहुंच जाती है। इस दौरान चित्रगुप्त, सिद्धार्थ के पाप और पुण्य का हिसाब किया जाता है। अब मौत और जीवन के इस खेल में सिद्धार्थ जीतेंगे या मरेंगे, ये फिल्म देखकर पता चलेगा। फिल्म को इंद्र कुमार द्वारा डायरेक्ट कर रहे हैं और ये 25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.