युवकों को बचाने के लिए समुद्र में कूदे BJP विधायक, लहरों में फंसे तीन की बचाई जान
Updated on
01-06-2023 06:21 PM
अहमदाबाद: अमरेली जिले की राजुला विधानसभा से बीजेपी के विधायक हीरा सोलंकी की दिलेरी की खूब तारीफ हो रही है। राजुला के पटवा बीच में नहाने गए युवकों के डूबने पर विधायक ने खुद समुद्र में छलांग लगा दी और रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके चलते चार में से तीन युवकों की जान बचा ली गई। विधायक हीरा सोलंकी ने एक युवक को नहीं बचा पाने पर दुख व्यक्त किया है। युवकों को बचाने के समुद्र में खुद कूदने के लिए विधायक की दिलेरी की तारीफ हो रही है। विधायक जब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे उसी समय पर हाई टाइड का भी खतरा था, लेकिन विधायक ने जान की परवाह किए बिना युवकों की जान बचाई।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे विधायक
हीरो सोलंकी अमरेली जिले की राजुल विधानसभा से विधायक है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के पटवा गांव के कुछ युवक समुद्र में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान जब युवक समुद्र की लहरों के बीच फंसे तो विधायक मोटरसाइकिल से बीच पर पहुंचे और वहां पर नाव की मदद से युवकों को समुद्र के बीच निकालने की जद्दोजहद शुरू की। समुद्र की लहरों के बीच फंसे युवकों को बचाने के लिए विधायक ने खुद समुद्र में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे प्रशासन की टीम की मदद से तीन युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद विधायक ने चौथे युवक की तलाश के लिए खुद समुद्र की खाक छानी आखिर में जब युवक का शव मिला तो उसे परिवार को सौंपा गया।
विधायक की हिम्मत की तारीफ समुद्र में युवकों के डूबने की सूचना पर तत्परता दिखाने और उन्हें बचाने के लिए खुद समुद्र में कूदने के लिए विधायक की अमरेली के साथ सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है, हालांकि राजुला के विधायक हीरा सोलंकी ने चौथे युवक को नहीं बचा पाने पर दु:ख भी जताया है। जानकारी के अनुसार विजय गुजरिया, निकुल गुजरिया, जीवन गुजरिया के साथ कल्पेश शियाल नाम के चार युवक समुद्र में नहाने गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन युवकों को बचा लिया गया लेकिन जीवन गुजरिया को जिंदगी नहीं बच पाई।
तीसरी बार बने हैं विधायक हीरा सोलंकी तीसरी बार विधायक बने हैं। वे पहली बार 2007 में विधायक बने थे। इसके बाद वे 2012 के चुनाव में जीते थे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों में हीरा साेलंकी को कांग्रेस के अंबरीश डेर ने हरा दिया था। 2022 में हीरा साेलंकी ने अंबरीश डेर को हराकर फिर से सीट पर कब्जा किया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…