बृजभूषण शरण सिंह के WFI चुनाव न लड़ने पर BJP MLC ने खेल मंत्री को लिखा पत्र, आत्मघाती कदम की बात क्यों कही?
Updated on
15-06-2023 06:57 PM
अभय सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के पक्ष में अब खुलकर बीजेपी नेताओं सामने आने लगे है। बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिख दिया है। आगामी दिनों में होने वाले डब्ल्यूएफआई चुनाव (WFI Election) को लेकर बीजेपी एमएलसी ने पत्र के माध्यम से कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के परिवार और सहयोगियों को चुनाव लड़ने से रोकना एक आत्मघाती कदम होगा। इस फैसले से प्रदेश की राजनीति में समाज का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा अपमानित महसूस करेगा। साथ ही अनुराग ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि खेल मंत्री के रूप में ऐसी सहमति देने से आपको बचना चाहिए। बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी के लिये खुला अवसर उपलब्ध होना चाहिए।
दरअसल एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर का जिक्र करते हुए गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह स्तब्धकारी और क्षत्रिय समाज के लिए अपमानजनक है। बीजेपी एमएलसी ने बताया कि 7 जून को खेल मंत्री और पहलवानों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें सांसद बृजभूषण शरण सिंह के परिवार और सहयोगियों के चुनाव न लड़ने पर सहमति बनी थी। इसको लेकर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अगर ऐसी सहमति बनी है तो यह लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि पहलवानों का धरना राजनीति से प्रेरित और पीएम मोदी के विरोधियों की रणनीति के साथ ही खेल संघ पर कब्जे का प्रयास है
पहलवान टूलकिट की तरह इस्तेमाल हो रहे- एमएलसी
बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ साजिश के तहत आधारहीन, कपोलकल्पित और झूठे आरोप लगाए गए है। उन्होंने कहा कि धरना देने वाले पहलवान मोदी विरोधियों द्वारा टूलकिट की तरह इस्तेमाल होते रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी एमएलसी ने साफ शब्दों में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नाजायज मांगों के लिए झुकने का कोई अंत नहीं होगा, बल्कि एक ऐतिहासिक राजनीतिक भूल होगी।
6 जुलाई को होना है डब्ल्यूएफआई का चुनाव
जानकारी के मुताबिक, डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी सदस्यों के लिए छह जुलाई को चुनाव होंगे। इसी दिन नतीजे भी आने की उम्मीद है। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ ही उनके बेटे करण भूषण उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रमुख और दामाद आदित्य प्रताप सिंह बिहार इकाई के प्रमुख के पद पर तैनात रहे हैं। उधर बृजभूषण पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…