Select Date:

2024 के चुनावों के लिए BJP की तैयारी:204 कमजोर सीटों की पहचान की, इन्हें जीतने की 28-29 दिसंबर को रणनीति बनाएगी

Updated on 21-12-2022 05:23 PM

भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों काे लेकर 204 कमजोर सीटों की पहचान की है। इन्हें कैसे जीता जाए इसे लेकर 28-29 दिसंबर को हैदराबाद में रणनीति तय हाेगी।

बिहार में 21-22 दिसंबर को एक अन्य बैठक में राज्य की 40 लोकसभा सीटों की समीक्षा होगी। यहां 40 में 22 सीट सामाजिक और जातीय समीकरण के लिहाज से कमजोर श्रेणी की मानी जा रही हैं। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों से 84 सीट कमजोर मानी गई हैं।

4 कैटेगरी में बांटी गई हैं सीटें
सीटों की 4 श्रेणियां हैं- सर्वोत्तम, अच्छा, सुधार योग्य और अत्यंत खराब। डी श्रेणी की सीट वह है, जहां भाजपा की जीत की संभावना बहुत कम है, लेकिन इन सीटों पर नंबर दो की स्थिति बन सकती है।

जातीय समीकरण और PM से वर्चुअली संवाद
पार्टी कमजोर सीटों का जातीय और सामाजिक समीकरण तैयार कर रही है। इन क्षेत्रों में जो भी प्रभावी व्यक्ति होगा उसे PM मोदी और BJP अध्यक्ष के साथ भाजपा के बैनर-पोस्टर पर जगह दी जाएगी। ऐसे लोगों का ग्रुप बना कर प्रधानमंत्री से सीधा ऑनलाइन संवाद कराया जाएगा।

2024 लोकसभा चुनाव तक हर राज्य-जिले में खुद का ऑफिस बनाएगी पार्टी
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी BJP अब देशभर के हर हिस्से में अपनी जमीन बनाने में जुट गई है। BJP अब देश के तमाम राज्यों, केंद्र-शासित प्रदेशों और उनके हर जिले में अपने खुद के ऑफिस बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए BJP ने आठ लोगों की एक राष्ट्रीय स्तर की कमेटी बनाई है। इस कमेटी को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले देश के हर राज्य और उनके हर जिले के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराने का जिम्मा दे दिया है। यह तय किया गया है कि देशभर में BJP के जो भी ऑफिस बनेंगे उनकी रजिस्ट्री BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.