बीजेपी को 2021-22 में 614 करोड़ रुपये का चंदा मिला, कांग्रेस समेत 6 दलों के कुल चंदे से भी तीन गुना, पढ़ें डीटेल
Updated on
15-02-2023 06:06 PM
नई दिल्ली: चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021-22 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 614 करोड़ रुपये, जबकि कांग्रेस को 95 करोड़ रुपये चंदा प्राप्त हुआ। एडीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने 7,141 चंदों से (20,000 रुपये से अधिक) प्राप्त कुल चंदा 780.774 करोड़ रुपये घोषित किया है।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भाजपा ने 4,957 चंदों से कुल 614.63 करोड़ रुपये मिलने की घोषणा की है, जिसके बाद कांग्रेस का स्थान है। कांग्रेस ने 1,255 चंदों से 95.46 करोड़ रुपये मिलने की घोषणा की है। भाजपा की तरफ से घोषित चंदा इस अवधि के लिए कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), एनपीईपी, तृणमूल कांग्रेस की तरफ से घोषित कुल चंदे से तीन गुना अधिक है।’
एडीआर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने घोषणा की है कि उसे 2021-22 के दौरान 20,000 रुपये से अधिक का कोई चंदा नहीं प्राप्त नहीं हुआ, जैसा कि वह पिछले 16 वर्षों से घोषणा करती रही है।
राष्ट्रीय दलों के लिए कुल चंदा 2021-22 के दौरान 187.03 करोड़ रुपये बढ़ गया, जो 2020-21 से 31.50 प्रतिशत अधिक है। भाजपा को चंदा 2020-21 के 477.55 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2021-22 में 614.63 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल में 28.71 प्रतिशत तक की वृद्धि है। कांग्रेस का चंदा वित्त वर्ष 2020-21 के 74.52 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2021-22 के दौरान 95.46 करोड़ रुपये हो गया, जो 28.09 प्रतिशत की वृद्धि है।
सीपीएम और एनसीपी ने 2020-21 की तुलना में 2021-22 में चंदे की राशि क्रमश: 22.06 प्रतिशत (2.85 करोड़ रुपये) और 40.50 प्रतिशत (24.10 लाख रुपये) कम प्राप्त होने की घोषणा की है। राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव आयोग को सौंपी गई उनकी चंदा रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
भाजपा और कांग्रेस को प्राप्त चंदे में 353 करोड़ रुपये प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने दिया है जो अधिकतम राशि पाने वाले दलों को शीर्ष चंदा देने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नुवोको विस्टाज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कांग्रेस को 15 करोड़ रुपये का चंदा दिया है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…