Select Date:

2024 के लिए टोन सेट कर रही बीजेपी! प्रधानमंत्री का एनिमेटेड वीडियो जारी कर कहा- मुझे चलते जाना है

Updated on 16-03-2023 07:19 PM
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक 'एनिमेटेड वीडियो' जारी किया है जिसमें यह दिखाया गया है कि विपक्ष की ओर से किए जाने वाली तल्ख एवं निजी टिप्पणियों की परवाह नहीं करते हुए मोदी भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की राह पर अग्रसर हैं। पार्टी ने चार मिनट 30 सेकेंड की अवधि वाला यह वीडियो ट्विटर पर साझा करते करते हुए कहा, ''मुझे तो चलते जाना है।''

इस वीडियो में मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने से लेकर अब तक उनके खिलाफ विपक्ष की ओर से की गई कुछ तल्ख टिप्पणियों का उल्लेख किया गया है। इसमें सोनिया गांधी, मणिशंकर अय्यर और दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री के संदर्भ में की गई टिप्पणियों का उल्लेख है। वीडियो में 2024 के लोकसभा चुनाव का कोई सीधा उल्लेख नहीं है, लेकिन इसमें दिखा गया है कि प्रधानमंत्री सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं।
इसमें दर्शाया गया है कि विपक्षी नेता 'मौत का सौदागर', 'चायवाला', 'चौकीदार चोर है' और 'गौतम दास' जैसे बयान दे रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की यात्रा पर कोई असर नहीं हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.