महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट में BJP का क्लीन स्वीप, 17 में से 16 सीटें जीतीं, बागी गोकुल गीते से हारी नासिक सीट
Updated on
22-06-2026 01:18 PM
मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। सोमवार को घोषित नतीजों में गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज की। इन 17 सीटों के लिए वोटिंग 18 जून को हुई थी। हालांकि, वोटिंग से पहले ही महायुति के छह उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके थे, जिससे गठबंधन को शुरुआती बढ़त मिल गई थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबसे ज़्यादा फायदा हुआ और उसने 11 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना (शिंदे) ने तीन और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) ने दो सीटें हासिल कीं।
सिर्फ़ नासिक की सीट महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार के खाते में नहीं गई; वहां निर्दलीय उम्मीदवार और BJP के बागी गोकुल गीते ने शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराया। गीते की जीत को इस निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
गोकुल गीते को मिले 357 वोट मिले
गोकुल गीते ने 357 वोट हासिल किए जबकि दराडे को 248 वोट मिले। इस तरह उन्होंने 109 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उनकी यह जीत चौंकाने वाली मानी जा रही है, क्योंकि उम्मीद थी कि उन्हें सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार से कड़ी टक्कर मिलेगी। दराडे एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना से हैं। उन्होंने चुनाव के लिए कई निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ मिलकर निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया था।
शिवसेना की एमएलसी मनीषा कायंदे ने परिणाम पर संदेह जताते हुए कहा कि परिणाम को लेकर गंभीर संदेह है क्योंकि हमें आश्वासन दिया गया था कि हमारे उम्मीदवार का समर्थन किया जाएगा गणना केंद्र से यह स्पष्ट होने के बाद कि अधिकतर स्थानीय प्रतिनिधियों ने गीते के पक्ष में मतदान किया है, दराडे निराश होकर वहां से चले गए। नासिक क्षेत्र में तब से विवाद देखने को मिल रहा था जब गीते ने दराडे के खिलाफ अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी, उन्होंने आरोप लगाया था कि दराडे ने उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
ये प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध
निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में शिवसेना से रवींद्र फाटक (ठाणे) और दुष्यंत चतुर्वेदी (यवतमाल), NCP से अनिकेत तटकरे (रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग) और विक्रम काकड़े (पुणे), तथा BJP से अरुण लखानी (वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली) और प्राजक्त तनपुरे (अहिल्यानगर) शामिल थे।
बीजेपी के ये प्रत्याशी जीते
BJP के जीतने वाले उम्मीदवारों में सुहास शिरसाट (छत्रपति संभाजीनगर-जालना), अविनाश ब्रह्मनकर (भंडारा-गोंदिया), धैर्यशील कदम (सांगली-सतारा), राजेंद्र राउत (सोलापुर), बसवराज पाटिल (धाराशिव-लातूर-बीड), राजीव पोतदार (नागपुर), नंदकिशोर महाजन (जलगांव), प्रवीण पोटे (अमरावती) और अमर राजुरकर (नांदेड़) शामिल थे। शिवसेना के सैयद खान ने परभणी-हिंगोली निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…