पसमांदा मुसलमान कौन हैं?
पसमांदा एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है, 'जो पीछे छूट गए हैं'। 'पसमांदा मुस्लिम' पिछड़े मुसलमानों का जिक्र करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।भारत में पसमांदा मुसलमानों की कुल मुस्लिम आबादी का लगभग 85-90% होने का अनुमान है। कहा जाता है कि पसमांदा मुसलमानों का हिंदू आबादी के साथ एक घनिष्ठ संबंध है, क्योंकि वे कई दशक पहले हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म में परिवर्तित हुए थे।
