दानापुर में BJP के 'राम' ने ढहाया था लालू का किला, अब मंत्री पद का इनाम, जानिए कौन हैं रामकृपाल यादव
Updated on
20-11-2025 12:37 PM
पटना:बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीट जीत एनडीए ने सत्ता बरकरार रखी है। आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। नीतीश कुमार के साथ जीते हुए कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण में एक नाम पूर्व सांसद और दानापुर में लाल यूादव का 'किला' ढहाने वाले रामकृपाल यादव का भी है। रामकृपाल यादव ने दानापुर सीट से राजद के रीतलाल यादव को 30 हजार से ज्यादा वोट से हराते हुए जीत दर्ज की। अब बीजेपी ने मंत्री बनाकर रामकृपाल यादव को लालू का 'किला' ढहाने के लिए इनाम दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं रामकृपाल यादव ....
कौन हैं रामकृपाल यादव?, लालू के करीबी से राजनीतिक विरोधी तक
रामकृपाल यादव का जन्म 12 अक्टूबर 1957 को हुआ था। एक समय पर वे लालू यादव के बेहद करीबी और उनके 'छोटे भाई' के रूप में जाने जाते थे। जब लालू यादव को कोर्ट ने सजा सुनाई तो राजद ने राम कृपाल यादव को टिकट नहीं दिया। तब रामकृपाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरकर पाटिलपुत्र सीट से जीत हासिल की। बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और केंद्र में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बने।
मीसा भारती को दो बार दी मात
2014 के बाद 2019 में भी उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और दोबारा लालू यादव की बेटी मीसा भारती को हराया। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे पाटलिपुत्र से मैदान में उतरे, लेकिन इस बार उन्हें हार मिली।
कितने पढ़े-लिखे हैं रामकृपाल यादव?
रामकृपाल यादव ने मगध यूनिवर्सिटी, पटना से बीए और कानून की पढ़ाई की है। राजनीति में उनकी शुरुआत 1991 में हुई, जब वे लालू यादव की आरजेडी के टिकट पर पटना लोकसभा सीट से सांसद बने। इसके बाद वे 1996 और 2004 के चुनावों में भी जीतकर संसद पहुंचे। 2009 में उन्होंने लालू यादव के लिए अपनी सीट छोड़ दी, जब परिसीमन के बाद यह पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र बन गया था। लेकिन यहां लालू यादव रेलमंत्री रहते हुए भी चुनाव हार गए।
2025 में रामकृपाल का फिर 'धमाका', दानापुर में दर्ज की बड़ी जीत
2024 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने उनका भरोसा नहीं खोया। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें दानापुर से टिकट दिया गया, जहां उन्होंने रीतलाल यादव को बड़े अंतर से हराते हुए वापसी की। इस शानदार जीत के बाद ही उन्हें मंत्री पद देकर सम्मानित किया गया।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…