ब्लिंकन का बीजिंग जाना ठीक नहीं... अब लैटिन अमेरिका के ऊपर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, बढ़ा तनाव
Updated on
04-02-2023 05:56 PM
वॉशिंगटन: चीन के जासूसी गुब्बारे ने अमेरिका के साथ रिश्तों को खतरे में डाल दिया है। चीन का कहना है कि अमेरिकी हवाई क्षेत्र के ऊपर देखा गया गुब्बारा 'नागरिक हवाई जहाज' है, जिसका इस्तेमाल रिसर्च के लिए किया गया था और वह दिशा भटक गया। चीन ने इस पर खेद जताया है। इस जासूसी गुब्बारे की वजह से अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने अपना चीन दौरा भी कैंसिल कर दिया है। यह जासूसी गुब्बारा मोंटाना में देखा गया था। ब्लिंकन अगले हफ्ते चीन की यात्रा पर जाने वाले थे। यहां पर उन्हें चीनी समकक्ष किन गांग से मुलाकात करनी थी। उनके एजेंडे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मीटिंग भी शामिल थी। लेकिन आज जिस जासूसी गुब्बारे की वजह से इतना बवाल हो रहा है उसका प्रयोग अमेरिका ने ही सबसे पहले शुरू किया था।
क्या है इसका इतिहास द्वितीय विश्व युद्ध के समय जापान की सेनाओं ने इन गुब्बारों की मदद से अमेरिका की सीमा में बम गिराने की कोशिशें की थीं। इनमें एक गुब्बार ओरेगॉन वुडलैंड में जाकर गिरा। इसमें तीन नागरिकों की मौत हुई लेकिन किसी भी सैन्य अड्डे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऊंचाई पर उड़ने वाले जासूसी गुब्बारे के प्रयोग के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।
क्या है इसका इतिहास द्वितीय विश्व युद्ध के समय जापान की सेनाओं ने इन गुब्बारों की मदद से अमेरिका की सीमा में बम गिराने की कोशिशें की थीं। इनमें एक गुब्बार ओरेगॉन वुडलैंड में जाकर गिरा। इसमें तीन नागरिकों की मौत हुई लेकिन किसी भी सैन्य अड्डे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऊंचाई पर उड़ने वाले जासूसी गुब्बारे के प्रयोग के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।
चीन ने जताया अफसोस चीन ने कहा कि वह अमेरिका के ऊपर जासूसी गुब्बारे उड़ने की खबरों पर गौर कर रहा है। उसने कहा कि वह कानून का पालन करता है और उसकी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने की कोई मंशा नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जिस गुब्बारे पर अमेरिका को निगरानी करने का संदेह है, वह असैन्य उद्देश्य वाला है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मौसम संबंधी अनुसंधान के लिए किया जाता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हवा के चलते गुब्बारे की परिचालन क्षमता सीमित है और यह "अपने नियोजित मार्ग से बहुत दूर भटक गया है"। इसने कहा कि चीन अमेरिकी हवाई क्षेत्र में अपने गुब्बारे के अनायास प्रवेश पर खेद व्यक्त करता है।
मिसाइल टेस्टिंग की साइट पर गुब्बारा इससे पहले, चीन ने कहा था कि वह अमेरिकी वायु क्षेत्र में अपने गुब्बारे के उड़ने से संबंधित खबरों की पड़ताल कर रहा है। उसने इस मुद्दे पर शांति बरतने की अपील करते हुए कहा था कि उसका ' किसी भी संप्रभु देश के क्षेत्राधिकार तथा वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं है।' अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि वाशिंगटन को ' बहुत ज्यादा विश्वास' है कि यह चीन का अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ने वाला गुब्बारा था और यह सूचना एकत्रित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में उड़ रहा था। अधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों पर गुब्बारे को देखा गया उनमें मोंटाना भी शामिल है जहां देश के तीन परमाणु मिसाइल प्रक्षेपण स्थल हैं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…