Select Date:

दूसरे वीकेंड में 'पठान' की ब्‍लॉकबस्‍टर कमाई, 12 दिनों में KGF 2 की बादशाहत पर डाका

Updated on 06-02-2023 06:58 PM
शाहरुख खान स्‍टारर 'पठान' अपने दूसरे वीकेंड में रविवार को एक बार फिर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई है। इसी के साथ 'पठान' हिंदी वर्जन में 12 दिनों में ही 400 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा बन गई है। रिलीज के 12वें दिन इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर हिंदी वर्जन में 26.37 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। जबकि तमिल और तेलुगू मिलाकर फिल्‍म ने 27.33 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। 12 दिनों में हिंदी में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 410.13 करोड़ रुपये है। अपने दूसरे वीकेंड में सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्‍म ने बंपर 61.62 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है।

    Pathaan Box Office Collection: यशराज फिल्‍म्‍स के स्‍पाई यूनिवर्स फ्रेंचाइजी के तहत बनी 'पठान' मूल रूप से हिंदी में बनी सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म पहले ही बन चुकी थी। अब 410 करोड़ रुपये के कलेक्‍शन के साथ इसने भारत में हिंदी वर्जन में 'केजीएफ: चैप्‍टर 2' और 'बाहुबली 2' को भी टक्‍कर दे दी है। यश की KGF 2 ने हिंदी वर्जन से देश में लाइफटाइम 427.49 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। जबकि 2017 में रिलीज प्रभास की 'बाहुबली 2' ने हिंदी वर्जन से देश में 510.56 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्‍शन किया। 'पठान' जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, बहुत आश्‍चर्य नहीं होगा अगर ये अपने तीसरे वीकेंड तक 'बाहुबली 2' को पछाड़कर देश में हिंदी में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बन जाए।


    सिर्फ मुंबई में 100 करोड़ पार पहुंची 'पठान'

    देश में अभी भी 'पठान' की सबसे ज्‍यादा कमाई मुंबई, दिल्‍ली-एनसीआर, बेंगलुरु और हैदराबाद सर्किट से हो रही है। अकेले मुंबई से इस फिल्‍म ने रविवार तक 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, KGF 2 मुंबई में इस आंकड़े को जरा जल्‍दी पार कर गई थी। लेकिन यह भी सच है कि 'केजीएफ 2' की लाइफटाइम कमाई से 'पठान' अब ज्‍यादा दूर नहीं है।

    Pathaan Box Office Collection Day Wise

    द‍िनतारीखहिंदी में कमाई
    बुधवार, पहला द‍िन25 जनवरी 202355 करोड़ रुपये
    गुरुवार, दूसरा द‍िन26 जनवरी 202368 करोड़ रुपये
    शुक्रवार, तीसरा द‍िन27 जनवरी 202337.50 करोड़ रुपये
    शनिवार, चौथा द‍िन28 जनवरी 202351 करोड़ रुपये
    रविवार, पांचवां द‍िन29 जनवरी 202358 करोड़ रुपये
    सोमवार, छठा दिन30 जनवरी 202325 करोड़ रुपये
    मंगलवार, सातवां दिन31 जनवरी 202321 करोड़ रुपये
    बुधवार, आठवां दिन01 फरवरी 202317.50 करोड़ रुपये
    गुरुवार, नौवां द‍िन02 फरवरी 202315.00 करोड़ रुपये
    शुक्रवार, दसवां द‍िन03 फरवरी 202313.00 करोड़ रुपये
    शनिवार, ग्यारहवां दिन04 फरवरी 202322.25 करोड़ रुपये
    र‍व‍िवार, बारहवां द‍िन05 फरवरी 202326.37 करोड़ रुपये
    सोर्स : Box Office Indiaकुल कमाई- 410.13 करोड़ रुपये

    'बाहुबली 2' को पछाड़कर वर्ल्‍डवाइड सबसे बड़ी फिल्‍म बनी 'पठान'

    शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्‍म 'पठान' सिर्फ देश में ही नहीं, बल्‍क‍ि वर्ल्‍डवाइड बिजनस में भी हिंदी में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है। 'पठान' ने दुनियाभर में हिंदी वर्जन से करीब 806 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि इससे पहले हिंदी में वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई का रेकॉर्ड 'बाहुबली 2' के नाम था। एसएस राजामौली के डायरेक्‍शन में बनी 'बाहुबली 2' ने 802 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्‍शन किया था। 'पठान' अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और ऐसा लग रहा है कि यह फिल्‍म हिंदी वर्जन से वर्ल्‍डवाइड 900-1000 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनस आसानी से कर लेगी।

    12 दिनों में 830 करोड़ पार पहुंची 'पठान' की वर्ल्‍डवाइड कमाई

    'पठान' से शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर चार साल वापसी की है। यह फिल्‍म सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए एक जश्‍न की तरह। देश के साथ ही विदेशों में भी फैंस शाहरुख के रॉ एजेंट अवतार को देखने के लिए क्रेजी हैं। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्‍म ने 12 दिनों में 830 करोड़ रुपये से अध‍िक का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन कर लिया है। इसी के साथ रविवार को 'पठान' ने सिर्फ विदेशी बाजार में भी 300 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 July 2026
    बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
     18 July 2026
    1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
     18 July 2026
    सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
     18 July 2026
    सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
     18 July 2026
    क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
     17 July 2026
    जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
     17 July 2026
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
     17 July 2026
    एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
     17 July 2026
    एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
    Advt.