डीजे बजाने के झगड़े में बह गया खून, दूल्हा समेत 14 लोगों की पिटाई
Updated on
26-06-2023 06:45 PM
मुजफ्फरपुर: शादी-विवाह के मौके पर डीजे बजाने का चलन हाल के दिनों में काफी बढ़ा है। डीजे की वजह से कई जगहों पर मारपीट भी हो जाती है। गांवों में डीजे से ज्यादा गानों के बोल पर आपत्ति रहती है। कई जगहों पर देखने को मिलता है कि जाति सूचक गानों पर लोग डांस करते हैं। इसी को लेकर अक्सर विवाद बढ़ जाता है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिथिला नगर कोदरकत्ता गांव में रविवार की शाम जमकर बवाल हुआ। इसमें दूल्हा और 10 महिला सहित 14 लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीजे बजाने पर बवाल
शादी के मौके पर देवता पूजन के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान गांव कुछ लोगों ने उसे बंद करने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। घायलों में दूल्हे की मां इंदु देवी, भाई अभिषेक कुमार, दिव्यांशु कुमार, विमला देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, कुसुम देवी, रीना देवी, ललिता देवी, ललिता कुमारी दीपक कुमार, राज कुमार शर्मा, मीनू देवी शामिल हैं.
महिलाओं का फूटा सिर
दूल्हे की मां इंदु देवी के मुताबिक उनके बेटे अभिनंदन कुमार की शादी है। हमललोग देवता पूजन कर लौट रही थे। नारायण ठाकुर के दरवाजे से गुजरने के दौरान डीजे को बंद करने को कहा गया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से उनपर हमला किया। इसमें कई महिलाओं के सिर फट गए। जो बचाने के लिए आए, उन्हें भी पीटा गया।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…