टीम इंडिया के लिए झटके पे झटका, पंत के बाद जसप्रीत बुमराह इतने महीनों के लिए बाहर, नहीं खेलेंगे ये बड़े टूर्नामेंट
Updated on
09-03-2023 04:02 AM
नई दिल्ली: लगातार कमर की चोट से जूझ रहे भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में कमर का सफल ऑपरेशन करा लिया है। लेकिन अगले छह महीने वह क्रिकेट से दूर रहेंगे। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन डॉक्टर रोवेन शाउटेन ने किया जो कूल्हे के प्रत्यारोपण ऑपरेशन और रीढ की हड्डी से जुड़े मसलों के विशेषज्ञ हैं। सूत्रों ने बताया कि बुमराह छह महीने तक खेल से दूर रहेंगे।
जुलाई में हुए थे चोटिल
जसप्रीत बुमराह जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी। वनडे सीरीज के दौरान बुमराह को चोट लगी थी। इसके बाद सितंबर में उनकी टीम में वापसी हुई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 मुकाबले में भी वह खेले। लेकिन इसके बाद फिर चोटिल हो गए। चोट की वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। जनवरी में उन्हें श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर कर दिये गए।
अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप
इसी साल अक्टूबर और नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वनडे विश्व कप में ही वापसी कर पाएंगे। उससे पहले एशिया कप भी खेला जाना है। उनका एशिया कप में भी खेलना मुश्किल दिख रहा है। इसे महीने के अंत में आईपीएल की भी शुरुआत होगी। इसके बाद जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेलना जाना है। दुनिया के टॉप गेंदबाजों में गिने जाने वाले बुमराह का इतने समय तक बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…