LAC पर China से तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश में गरज रहे बोफोर्स तोप, Army का बड़ा युद्धाभ्यास
Updated on
04-05-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में बड़ा युद्धाभ्यास किया है। बॉर्डर पर महाविनाशक तोप गरज रहे हैं। सेना की पूर्वी कमान युद्ध की अपनी क्षमताओं का टेस्ट कर रही है। किसी भी परिस्थिति में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की तैयारी को परखा जा रहा है। ऐसे समय में जब तीन साल से बॉर्डर पर चीन के साथ माहौल तनावपूर्ण चल रहा हो, सेना का यह ऑपरेशन महत्वपूर्ण हो जाता है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अरुणाचल प्रदेश के तवांग और वेस्ट कामेंग जिलों में सेना 'बुलंद भारत' नाम से ट्रेनिंग एक्सरसाइज कर रही है। ऊंचाई वाले इलाकों पर सर्विलांस और अटैक क्षमता के टेस्ट के साथ सेना ने 155mm बोफोर्स होवित्जर, 105mm फील्ड गन और 120mm मोर्टार का इस्तेमाल किया है। सूत्रों ने TOI को बताया कि इसके अलावा कई भारी भरकम हथियार सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
पिछले 3-4 वर्षों में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय क्षेत्र में कई बार घुसपैठ की कोशिश की है। पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत की सेनाएं आमने सामने हैं। दोनों तरफ से बड़ी संख्या में सैनिकों और बड़े हथियारों की तैनाती की गई है। इसके चलते पूरी LAC पर बड़े और मॉडर्न तोप तैनात किए गए हैं। इसमें पुरानी 105mm फील्ड गन और बोफोर्स, धनुष और सारंग गन, पिनाक और स्मर्च मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम, नई M-777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर और के-9 वज्र गन शामिल हैं।
चीन भी सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर दुस्साहस से बाज नहीं आ रहा है। 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। TOI ने पहले ही जानकारी दी थी कि सेना और वायुसेना पूर्वी सेक्टर में युद्ध की अपनी तैयारियों को परखने के लिए ताबड़तोड़ कई युद्धाभ्यास कर रही है।
सूत्रों ने बताया है कि बुलंद भारत युद्धाभ्यास में सर्विलांस के साथ तोप और सैनिकों के हमले की क्षमताओं का स्पेशल फोर्स, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ समन्वय का टेस्ट हुआ है। इसके तहत तय किए गए टारगेट को ध्वस्त करने के लिए रेडार की मदद से तोप का इस्तेमाल किया गया। एक महीने तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और एक्स्ट्रीम मौसम वाले हालात में ट्रेनिंग के बाद सैनिकों और उपकरणों का युद्ध की तरह के हालात मानकर अभ्यास किया गया।
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…