Select Date:

बोल्ड साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल ने मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन को ठुकराने की वजह बताई

Updated on 12-09-2022 06:33 PM

साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल ने आखिरकार इस बात से पर्दा उठा दिया है कि आखिर क्यों उन्होंने निर्देशक मणिरत्नम की आगामी मैग्नम ओपस फिल्म पोन्नियिन सेलवन में काम करने के ऑफर को ठुकरा दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म को ना करने की वजह बताई है। 

पोन्नियिन सेलवन को नहीं करने का कोई मलाल नहीं 
अपने इंटरव्य में अमला पॉल ने बताया कि जब उन्हें ये फिल्म ऑफर की गई तब वह मानसिक रूप से उस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इस ऑफर को छोड़ने का  कोई पछतावा नहीं है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा- इसे करने के लिए मैं ठीक मानसिक स्थिति में नहीं थी, इसलिए मुझे इसे ठुकराना पड़ा। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मुझे ऐसा करने का पछतावा है, मैं नहीं कहूंगी क्योंकि कुछ चीजें बिल्कुल सही होती हैं। मुझे लगता है कि यह सिर्फ इस बारे में है कि हम कैसे देखते हैं। ”


 पोन्नियिन सेलवन के लिए दिया था ऑडिशन 
अमला पॉल ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि उन्हें मणिरत्नम सर की वह बहुम बड़ी फैन हैं। अमला ने ये भी बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने मणिरत्नम को पहले भी ऑडिशन दिया था लेकिन तब ये फिल्म नहीं शुरू हो पाई। अमला ने बताया तब वह फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थीं लेकिन तब इस पर काम शुरू नहीं हो पाया। अमला ने ये भी बताया कि फिर इस फिल्म के लिए  मणिरत्नम सर ने ऑफर किया था लेकिन तब मैँ इस फिल्म क लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी।
30 सितंबर को रिलीज होने जा रही पोन्नियिन सेलवन-1
पोन्नियिन सेलवन भाग 1 कल्कि की रचना पर आधारित है। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय, विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा, सरथ कुमार और ऐश्वर्या लक्ष्मी शामिल हैं। मैं अमला को हाल ही में मलयालम थ्रिलर कैडवर में देखा गया था। इस फिल्म में पैथॉलजिस्ट का किरदार अदा किया, जो पुलिस को एक सीरियल किलर को पकड़ने में मदद करती है।
हाल ही में, उन्हें सोनी लिव की पहली तमिल एंथोलॉजी सीरीज विक्टिम में देखा गया था। वह वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित एक सेगमेंट का हिस्सा थीं और उन्होंने एक केयरफ्री महिला की भूमिका निभाई, जिसे अपनी शर्तों पर जीवन जीने में कोई दिक्कत नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.