1,799 में बुक कीजिए हवाई टिकट, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइन ने पेश किया खास ऑफर
Updated on
08-02-2024 02:16 PM
नई दिल्ली: क्या आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने, किसी खास जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं? ऐसे में आपको फ्लाइट की टिकट अभी बुक करानी चाहिए या और बेहतर डील की प्रतीक्षा करनी चाहिए। जानकारों का कहना है कि अभी एयरलाइंस कंपनियों की डील का फायदा उठाते हुए टिकट रिजर्वेशन करा लेने चाहिए, नहीं तो बाद में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि इस गर्मी में यात्रियों की तादाद ज्यादा होगी, लेकिन फ्लाइट की संख्या इस डिमांड के साथ तालमेल रखने में सक्षम नहीं हो सकती हैं। ऐसे में बाद में टिकट के लिए आपको ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस साल एयरलाइंस कंपनियां 150 से अधिक नए विमान जोड़ेंगी, जो पिछले साल से 34% अधिक है। एयरबस और बोइंग ने देश से रेकॉर्ड संख्या में ऑर्डर पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाया है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मुसाफिरों की संख्या के लिहाज से यह संख्या अभी भी पर्याप्त नहीं है। दूसरी तरफ तकनीकी समस्या और कमजोर फाइनैंशल कंडिशन के कारण उस वक्त लगभग 200 विमान खड़े रहेंगे। हालांकि कंपनी मौजूदा विमानों पर अपनी लीज का विस्तार करके और कम अवधि के लिए नए विमानों को पट्टे पर लेकर कैपिसिटी बढ़ा रही है।
क्या है ऑफर
एयर इंडिया ने हाल ही में इकॉनमी क्लास के कुछ घरेलू रूट के लिए 1,799 रुपये और विदेशी रूट के लिए 3,899 रुपये के किराये के साथ सेल शुरू की है। इंडिगो और विस्तारा सहित अन्य एयरलाइंस ने भी इसी तरह के ऑफर दिए हैं। एयरलाइंस के एक अधिकारी का कहना है एयरलाइंस भी पहले से टिकट बुकिंग करके निश्चिंत हो जाना चाहती है। इसलिए सेल्स के ऑफर पहले दिए जाते हैं।
डील का लाभ उठाएं
ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल क्लियरट्रिप के चीफ एग्जिक्यूटिव अय्यप्पन राजगोपाल का कहना है कि गर्मियों में यात्रा की योजना बना रहे हैं तो मार्च तक टिकट रिजर्वेशन करा लेने चाहिए, वरना ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार रहना होगा। एविएशन कंसल्टेंसी फर्म CAPA का कहना है कि ग्राउंडेड एयरक्राफ्ट को सेवा में बहाल करने में समय लगेगा। ऐसे में जो लोग अपनी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, वे अभी भी अच्छे सौदे का लाभ उठा सकते हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…