बुकी की कंपनी ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, भारत-पाकिस्तान में नहीं होगा फाइनल
Updated on
21-09-2023 12:57 PM
मुंबई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर की फरवरी में दुबई में हुई शादी रिसेप्शन में बॉलीवुड की करीब एक दर्जन से ज्यादा हस्तियां परफॉर्म करने गई थीं। उन्हें बदले में बुकी के लोगों की तरफ से कैश में पेमेंट भी किया गया था। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) आने वाले दिनों में इन सबसे पूछताछ करने वाली है। उस रिसेप्शन में 200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
दुबई में पिछले कई वर्षों से भारत का एक और भी टॉप बुकी बैठा हुआ है। NBT को एक भरोसेमंद सूत्र ने बताया कि इस बुकी की एक कंपनी में बॉलीवुड का एक टॉप अभिनेता ब्रैंड एंबेसडर है। हाल ही हुए एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान इस बुकी ने 10 दिन पहले अपने टेलिग्राम अकाउंट पर यह संभावना जताई थी कि फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा। यह बात बाद में सही साबित हुई। फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच हुआ।
सौरभ चंद्राकर और उसके साथी रवि उत्पल के फिलहाल सिर्फ एक ऐप 'महादेव ऐप' के बारे में ही ED को जानकारी मिली है। यह बात भी सामने आई है कि उसका एक और ऐप पाकिस्तान में भी लॉन्च होने वाला था। मगर, जिस दूसरे बुकी की कंपनी में बॉलीवुड अभिनेता ब्रैंड एंबेसडर है, उस बुकी के करीब दस बेटिंग ऐप इन दिनों मार्केट में हैं। इस बुकी के एक ऑफिस का उद्घाटन करने पांच साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस गई थी।
इस बुकी ने अपनी ब्लैक की रकम वाइट करने के लिए दो कंपनियां बनाई हैं। एक म्यूजिक कंपनी है और दूसरी टूरिज्म कंपनी। म्यूजिक कंपनी में बॉलीवुड अभिनेता ब्रैंड एंबेसडर है। यह म्यूजिक कंपनी दुबई में और विदेश के अन्य शहरों में सिंगिंग शो करवाती है, जिसमें सिंगर जाते हैं। इस बुकी की टूरिज्म कंपनी का हेड ऑफिस भी दुबई में है। यहां से विदेश जाने के लिए पैकेज टूर बुक कराए जाते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…