मोहाली में जन्म, पिता टैक्सी ड्राइवर, कौन हैं मेलबर्न का टर्बनेटर कहे जाने वाले हरकिरत बाजवा
Updated on
08-02-2024 01:58 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में उतरने के लिए तैयार है। टीम अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला पाकिस्तान से है। टीम तीन बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में भारत में जन्मे हरकिरत बाजवा हैं। वह ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। हरकिरत का जन्म पंजाब के मोहाली में हुआ था।
कौन हैं हरकिरत बाजवा?
हरकिरत बाजवा के पिता मेलबर्न में टैक्सी ड्राइवर हैं। उनका जन्म मोहाली में हुआ लेकिन परिवार 2012 में ऑस्ट्रेलिया चला गया। उस समय उनकी उम्र 7 साल थी। बाजवा का खेल के प्रति प्यार तब शुरू हुआ, जब उन्होंने सात साल की उम्र में पहली बार अपने पीछे लकड़ी के तख्ते को बल्ले के रूप में पकड़ा था। उन्होंने अपने चाचा के साथ अपने क्रिकेट खेलना शुरू किया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए खेलने का सपना देखने लगे।
उनके पिता बलजीत सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था- हरकिरत के दोस्त उसे 'मेलबर्न का टर्बनेटर' कहते हैं। स्पिन गेंदबाजी करने वाले किसी भी सिख लड़के की तुलना हरभजन सिंह से की जाती है। ऑस्ट्रेलिया में हरभजन की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन हरकीरत को अश्विन बहुत पसंद हैं। अश्विन के वीडियो देखना उनका पसंदीदा टाइमपास है।
पिछला वर्ल्ड कप भी खेल चुके
हरकिरत बाजवा ने अपनी पेशेवर करियर की शुरुआत मेलबर्न के एक स्थानीय क्लब के साथ शुरू की। वह अपने जिले के लिए अंडर-12 क्रिकेट भी खेल चुके हैं। 2022 में वेस्टइंडीज में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी बाजवा ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे। उनका सपना ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का है। बाजवा आखिरी बार 7 साल पहले भारत आए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…