उधार के बल्ले से मचाया तांडव... नीतीश राणा ने बताई रिंकू सिंह के 5 छक्कों की इनसाइड स्टोरी
Updated on
10-04-2023 07:02 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 9 अप्रैल रविवार को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला खेला गया। इस मैच को मेहमान टीम केकेआर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर 3 विकेट से जीत लिया, और यह कारनामा किसी और ने नहीं बल्कि छोटा पैकेट बड़ा धमाका रिंकू सिंह ने किया।जब अंतिम 5 गेंद में कोलकाता को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे, तो रिंकू ने एक के बाद एक 5 छक्के जड़ दिए और अपनी टीम को मैच जिता दिया। रिंकू का बल्ला गुजरात के खिलाफ आग उगल रहा था। उन्होंने 21 गेंद में 6 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। लेकिन अब सवाल उठता है कि जिस बल्ले से रिंकू ने चमत्कार किया आखिर वो बल्ला था किसका? क्या है 5 छक्के जड़ने वाले बल्ले के पीछे की खास कहानी? आइये हम आपको बताते हैं।
नीतीश राणा के बल्ले से रिंकू ने जड़े 5 छक्के
दरअसल, जिस बल्ले से रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़कर अपने नाम का डंका बजाया है वह बल्ला किसी और का नहीं बल्कि कप्तान नीतीश राणा का था। यह खुलासा खुद नीतीश ने मैच के बाद किया है। इसकी वीडियो भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर की है।
उस वीडियो में नीतीश राणा बता रहे हैं कि यह बल्ला उनका है। उन्होंने बताया कि रिंकू ने उनसे यह बैट मांगा था। जोकि नीतीश उन्हें देना नहीं चाहते थे। लेकिन अंदर से कोई उनके लिए यही बैट लेकर आया। नीतीश ने खुलासा किया कि पिछले 2 मैच और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उन्होंने इसी बल्ले से खेला है। नीतीश ने बल्ले के बारे में बात करते हुए बताया कि इस बैट का पिक अप बहुत अच्छा है और वह लाइट भी है। उन्होंने अंत में यह तक कहा कि यह अब उनका बैट नहीं है रिंकू का बैट है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…