Select Date:

उधार लिए पैसे, किराये की जगह पर बनाया ऑफिस हाउसवाइफ ने खड़ी कर कंपनी

Updated on 14-02-2024 01:57 PM
नई दिल्‍ली: जब आप किसी मिशन पर होते हैं तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं पाती है। कामयाबी हासिल करने के बाद आप लाखों-लाख के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। शीला कोचौसेफ चित्तिलापिल्लई के साथ भी कुछ ऐसा ही है। उद्योग जगत में वह आज जाना पहचाना नाम हैं। कभी वह हाउसवाइफ हुआ करती थीं। उधार के पैसों से उन्‍होंने लॉन्‍जरी ब्रांड शुरू किया। फिर उसे करोड़ों-करोड़ की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। आइए, यहां उनके सफर के बारे में सबकुछ जानते हैं।

उधार के पैसों से शुरू किया बिजनेस

शीला कोचौसेफ चित्तिलापिल्लई की पहचान कभी एक गृहिणी के तौर पर थी। उन्‍होंने उधार के पैसों से लॉन्‍जरी ब्रांड वी-स्टार क्रिएशन्स की शुरुआत की। बिजनेस मैग्नेट और वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के संस्थापक कोचौसेफ थॉमस चित्तिलापिल्लई की पत्नी होने के बावजूद शीला ने अपना कारोबार शुरू करने के लिए उधार पैसे लिए। ऑफिस भी किराये की जगह लेकर बनाया। प्रोडक्‍ट की उनकी पसंद को लेकर शुरुआत में लोगों ने मजाक भी उड़ाया। लेकिन, शीला ने हर बाधा को पार किया। अपने ब्रांड वी-स्टार को उन्‍होंने 125 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार में बदल दिया।

केरल से रखती हैं ताल्‍लुक 
वी-स्टार क्रिएशन्स की संस्थापक और एमडी शीला केरल से ताल्‍लुक रखती हैं। उनके पिता एक कारोबारी थे। अपने पिता के निधन के बाद शीला ने कड़ी मेहनत करने और एक स्वतंत्र महिला बनने की ठान ली। बचपन से ही शीला को ड्रेसमेकिंग में द‍िलचस्‍पी थी। उन्‍हें नहीं पता था कि यह रचनात्मक पहलू एक दिन उन्‍हें केरल के शीर्ष करोड़पतियों में से एक बना देगा। शीला हमेशा अपना कुछ करने के लिए जिद्दी रहीं। उद्यमी बनने और अपना खुद का ब्रांड बनाने का फैसला लेकर उन्‍होंने सबसे पहले अपने पति से बात की।

पति ने दी यह सलाह
पति ने जोर दिया कि शीला को अपना कारोबार एकदम नए सिरे से शुरू करना चाहिए। उन्‍होंने शीला को अपना ब्रांड शुरू करने के लिए लोन लेने और एक बिल्डिंग किराये पर लेने की सलाह दी। शीला ने अपने बिजनेस की शुरुआत वी-स्टार सलवार कमीज से की। जल्द ही उन्‍हें एहसास हुआ कि सलवार कमीज के लिए कम और इनरवियर आइटम के लिए ज्‍यादा संभावनाएं हैं। शीला ने 1995 में 20 लाख रुपये के शुरुआती निवेश के साथ वी-स्टार क्रिएशन्स लॉन्च किया। शुरुआत में कंपनी ने 10 वर्कर्स के साथ ऑपरेशन शुरू किए। वो दिन कठिनाइयों से भरे थे। लोगों ने लॉन्‍जरी प्रोडक्‍ट लॉन्च करने के लिए उनकी आलोचना भी की। लेकिन, मजबूत इरादों वाली शीला ने पीछे न हटने और अपना काम जारी रखने का फैसला किया।

आज मार्केट लीडर है कंपनी
आज वी-स्टार क्रिएशन्स इनरवियर और लाइफस्टाइल उत्पादों के क्षेत्र में मार्केट लीडर है। जो 125 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करती है। ब्रांड ब्रा, पैंटी, कैमिसोल, पुरुषों के इनरवियर, बच्चों के परिधान आदि बनाता है। वी-स्टार की केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और मध्य पूर्व में उपस्थिति है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.