ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों के पास खतरनाक पेस बैटरी, धर्मशाला की पिच से किसे मिलेगी मदद?
Updated on
27-10-2023 01:57 PM
धर्मशाला: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में दो इनफॉर्म टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला धर्मशाला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई। वहीं न्यूजीलैंड ने शुरुआती 4 मैच जीते थे। पिछले मैच में उसे धर्मशाला में ही भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी। यह वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला को खूबसूरत मैदान पर आखिरी मुकाबला होगा।
धर्मशाला की पिच रिपोर्ट?
इस वर्ल्ड कप में धर्मशाला के आउटफील्ड जरूर विवादों में रहा है लेकिन पिच को लेकर स्थिति ऐसी नहीं है। यहां गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाजों के लिए मदद है। यानी धर्मशाला में खिलाड़ियों को स्पोर्टिंग विकेट मिल रहे हैं। बल्लेबाज अगर अच्छी बल्लेबाजी करता है तो शतक मार सकता है। गेंदबाज सही लाइन लेंथ रखता है तो उसे विकेट भी मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
धर्मशाला में अच्छी ठंड
पहाड़ों पर स्थित धर्मशाला में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले के दौरान भी ठंड रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं शाम होने पर यह 15 डिग्री पर आ सकता है। हालांकि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन अगर भारत के पिछले मुकाबले की तरह कोहरा आ गया तो क्या ही कर सकते हैं.
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…