Select Date:

इस कंपनी में वोडा और एयरटेल दोनों की थी हिस्‍सेदारी, अब बिड़ला-मित्तल बेचकर आउट, क्‍या पड़ा शेयरों पर असर?

Updated on 08-01-2025 01:59 PM
नई दिल्‍ली: वोडाफोन आइडिया (Vi) और भारती एयरटेल ने वाई-फाई जॉइंट वेंचर फायरफ्लाई नेटवर्क्‍स में अपनी हिस्‍सेदारी बेच दी है। सोमवार शाम को इस बारे में घोषणा हुई। इसमें बताया गया कि कुमार मंगलम बिड़ला और सुनील मित्तल के नेतृत्‍व वाली दोनों दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां इस जॉइंट वेंचर से पूरी तरह बाहर निकल गई हैं। उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्‍फ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) समर्थित iBUS नेटवर्क एंड इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर प्राइवेट लिमिटेड को बेच दी है। इस सौदे से दोनों कंपनियों को कुल 9 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रत्येक को 4.5 करोड़ रुपये। सौदा 6 जनवरी को हुआ। इसके 30 दिनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। पिछले साल भी, ये दोनों कंपनियां इस जॉइंट वेंचर से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। उस समय सिंगापुर की एक कंपनी के साथ बातचीत चल रही थी। इस खबर के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में वोडा और एयरटेल के शेयरों में तेजी देखी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.