Select Date:

ग्रिल पर लगी बाउंसर, हक्के-बक्के रह गए रोहित शर्मा, मार्क वुड ने उड़ाए भारतीय कप्तान के होश

Updated on 15-02-2024 01:27 PM
राजकोट: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दुनिया में शॉर्ट बॉल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। क्रिकेट इतिहास में काफी कम खिलाड़ी रहे हैं जो पटकी हुई गेंद को रोहित शर्मा जितनी आसानी से खेल देते हैं। रोहित फ्रंट फुट से ही शॉर्ट बॉल को छक्के लिए भेजने की क्षमता रखते हैं। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा मार्क वुड की पटकी हुई गेंद के खिलाफ असहज दिखे।

हेलमेट की ग्रिल पर लगी गेंद

तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की तेज बाउंसर ने हैरान कर दिया। भारतीय पारी के 10वें ओवर में वुड ने जोरदार गेंद फेंकी, जो सीधे रोहित के हेलमेट के ग्रिल से टकराकर पीछे विकेटों के पीछे चली गई। रोहित गेंद के उछाल से हैरान रह गए और जब गेंद विकेट से टकराकर ऊपर गई तो उन्हें समझ नहीं आया। वुड जल्दी से यह देखने आए कि रोहित ठीक हैं या नहीं।

रोहित ने नहीं किया पुल

रोहित शर्मा शॉर्ट गेंद देखते ही उसे पुल करने चले जाते हैं। लेकिन उन्होंने इस बार ऐसा नहीं किया। बेन स्टोक्स ने रोहित के लिए दो फील्डर बाउंड्री पर रखे थे। भारतीय टीम तीन विकेट भी खो चुकी थी। यही वजह है कि रोहित ने शॉट खेलने की जगह गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की। इस गेंद से पहले भी वुड ने रोहित को बाउंसर और शॉर्ट बॉल पर टेस्ट किया था। तब भी रोहित ने आक्रामक शॉट नहीं खेला।

33 रन पर गिर गए थे तीन विकेट

भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन 10 रन बनाकर मार्क वुड का शिकार बन गए। फिर शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए। रजत पाटीदार भी सस्ते में आउट हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.