Select Date:

वीकेंड पर ब्रह्मास्त्र ने पकड़ी रफ्तार, मल्टीप्लेक्स कंपनियों के स्टॉक ने भरी उड़ान

Updated on 12-09-2022 06:52 PM

बॉलीवुड की मल्टी-स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। धीमी शुरुआत के बाद अब फिल्म ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है। इसका असर शेयर बाजार में लिस्टेड मल्टीप्लेक्स की बड़ी कंपनियां- पीवीआर और आईनॉक्स लीजर के स्टॉक भाव पर भी देखने को मिला है।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को पीवीआर का शेयर भाव करीब 4 फीसदी चढ़कर 1900 रुपये के पार कारोबार कर रहा था। पीवीआर की बात करें तो 11,650 करोड़ रुपये मार्केट कैपिटल हो गया है। वहीं, बात करें आईनॉक्स लीज की तो स्टॉक के भाव में करीब 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह एक बार फिर 500 रुपये के पार भाव पहुंच गया। आईनॉक्स लीज का मार्केट कैपिटल 6,300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।  फिल्म ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आया है। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। वहीं, यह फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, मोनी रॉय जैसे बड़े सितारे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान द्वारा एक कैमियो रोल भी किया गया है। इस बीच, मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर पीवीआर ने प्रतिद्वंद्वी आईनॉक्स लीजर के साथ मर्जर की योजना पर काम कर रही है। पीवीआर ने इसकी मंजूरी लेने के लिए 11 अक्टूबर को अपने शेयरधारकों और लेनदारों की बैठक बुलाई है। यह 22 अगस्त को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ द्वारा पीवीआर को एक बैठक बुलाने का निर्देश देने के बाद आया है।

इस साल जून में, पीवीआर और आईनॉक्स लीजर दोनों ने बताया था कि उन्हें अपने विलय के लिए एनएसई और बीएसई से मंजूरी मिल गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.